जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ऑपरेशन बचपन अभियान के दौरान मुक्त कराए गए 7 बच्चे

इस अभियान के दौरान 7 बच्चों को बाल श्रम करते हुए पाया और उनको तत्काल बाल श्रम से मुक्त कराया गया। बालश्रम से मुक्त कराये गये बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
 

जिले की दुकानों व प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

मुगलसराय क्षेत्र के आसपास की गयी कार्रवाई

परिजनों को सौंपे गए बच्चे

चंदौली जिले की पुलिस द्वारा विभिन्न दुकानों व कार्यस्थलों से 7 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। साथ ही साथ दुकानदारों को बच्चों से काम न कराने की अपील करके चेतावनी दी गयी।

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन बचपन अभियान के क्रम में दिए गए निर्देशों के क्रम में अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन के पर्यवेक्षण में गठित टीम द्वारा  दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को एसडीएम आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर आशुतोष, श्रम प्रवर्तन अधिकारी नजरे आलम, ग्राम स्वराज समिति सौरभ सिंह व एएचटीयू प्रभारी इन्द्रभूषण यादव की टीम ने विभिन्न जगहों पर दुकानों व प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।

 operation bachapan abhiyan

बताया जा रहा है कि इस अभियान के दौरान 7 बच्चों को बाल श्रम करते हुए पाया और उनको तत्काल बाल श्रम से मुक्त कराया गया। बालश्रम से मुक्त कराये गये बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*