जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में PHC प्रभारी डॉ. रविकांत सिंह को मिलेगा पुरस्कार
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रोत्साहन
उत्कृष्ठ कार्य हेतु सम्मानित हुए पीएचसी प्रभारी डॉ. रविकांत सिंह
टीम को बताया पुरस्कार का असली हकदार
चंदौली जनपद मुख्यालय पर आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने की, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. युगल किशोर राय भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के कार्यों का आकलन किया और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। इसी क्रम में नियमताबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के प्रभारी डॉ. रविकांत सिंह को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सीडीओ और सीएमओ ने संयुक्त रूप से उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।
इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की ईमानदार कोशिश और मेहनत अहम है। डॉ. रविकांत सिंह द्वारा पीएचसी नियमताबाद में किए गए कार्यों से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आया है, बल्कि आमजन का भरोसा भी बढ़ा है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. रविकांत सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में भी वे और उनकी टीम स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। बैठक में विभिन्न ब्लॉकों के स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सक और समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






