जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सड़क पर लाश रखकर बवाल करने वालों पर एक्शन, अब 68 लोगों पर कसेगा शिकंजा

कोतवाली पुलिस गुरुवार को चक्का जाम करने वाले 18 नामजद और 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। इसमें पीड़ित परिवार का नाम नहीं है।
 

चक्का जाम करने वाले 18 नामजद और 50 अज्ञात पर कार्रवाई

जलीलपुर पुलिस चौकी के सामने शव रखकर किया गया था हंगामा

चंदौली जिले के  मुगलसराय - कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव के एक युवक की बीते दिनों गंगा में शव मिली थी। वही बीते बुधवार की शाम पीएम के बाद शव पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जलीलपुर पुलिस चौकी के सामने सड़क पर चक्का जाम कर दिया था। कोतवाली पुलिस गुरुवार को चक्का जाम करने वाले 18 नामजद और 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। इसमें पीड़ित परिवार का नाम नहीं है। वही पीड़ित परिवार के आरोप पर एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।


आपको बता दें कि क्षेत्र के मढ़िया गांव निवासी 22 वर्षीय प्रिंस पटेल पुत्र स्वर्गीय रामकुमार पटेल बीते दो जनवरी की दोपहर घर से निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इसके बाद दूसरे दिन परिजन पुलिस चौकी पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराये। वही छह दिन बाद बीते मंगलवार की शाम युवक का भगवान रामघाट पर गंगा में उतराया मिला था। बीते बुधवार की शाम पीएम के बाद जैसे ही परिजन शव लेकर पहुंचे। ग्रामीण और परिजन हत्यारोपितों की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर जलीलपुर पुलिस चौकी के सामने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिये थे। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद जाम को छुड़ाया। वही अधिकारियों के निर्देश पर लापरवाही बरतने पर सिपाही विनोद सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।

                                                                                                                                                                                                                 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*