जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में चलती है फर्जी प्लास्टिक पाइप वाली फैक्ट्री, छापेमारी में हुआ है खुलासा

अलीनगर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज दो में शनिवार को एक प्लास्टिक फैक्ट्री में छापेमारी हुई। इसमें पुलिस ने फैक्ट्री में ब्रांड के नाम पर नकली प्लास्टिक की पाइप बनाए जाने का खुलासा किया।
 

ब्रांडेड कंपनी के नाम से बनाते हैं नकली पाइप

पुलिस ने फैक्ट्री में ब्रांड के नाम पर नकली प्लास्टिक की पाइप पकड़ी

 राम सिंह और अरविंद सिंह चलाते थे फर्जी कंपनी

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज दो में शनिवार को एक प्लास्टिक फैक्ट्री में छापेमारी हुई। इसमें पुलिस ने फैक्ट्री में ब्रांड के नाम पर नकली प्लास्टिक की पाइप बनाए जाने का खुलासा किया। भारी मात्रा में डुप्लीकेट पाइप जब्त कर लिए गए। जिनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश और बिहार में होने की सूचना थी। 


पुलिस को सूचना मिली थी कि इस फैक्ट्री में लंबे समय से नकली पाइप बनाकर बाजार में बेचे जा रहे हैं। पुलिस ने फैक्ट्री पर छापा मारा। नकली पाइप, कच्चा माल और मशीनरी बरामद की गई। ये पाइप नामी कम्पनी के लोगो और पैकेजिंग के साथ तैयार किए जा रहे थे, ताकि ग्राहकों को धोखा दिया जा सके। कंपनी प्रतिनिधि डॉ. ऋषि कुलश्रेष्ठ ने अलीनगर थाने में इस मामले में तहरीर दी। अरविंद कुमार सिंह और रामसिंह नामक व्यक्ति उक्त फैक्ट्री का संचालन करते हैं। इस कंपनी से बने नकली पाइपों की बिक्री से उनकी कंपनी की साख को नुकसान पहुंच रहा था। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


इस सम्बंध में सीओ राजीव सिसोदिया ने बताया कि इस गोरखधंधे में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

                                                                                                                                                                                                                                                                   

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*