जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

एक मुश्त समाधान योजना का लाभ लेने का प्रचार प्रसार, बैंड बाजे के साथ हो रही है मुनादी

 विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की ओर से बिजली के बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए एक मुश्त समाधान योजना चलाया जा रहा है
 

विद्युत विभाग कर रहा है बैंड बाजे के साथ प्रचार

एसडीओ अमर सिंह पटेल की देखरेख में चल रहा अभियान

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की ओर से मिल रहा मौका

चंदौली जिले के  बिलारीडीह में विद्युत विभाग द्वारा बैंड बाजे के साथ मुनादी करवाते हुए एक मुश्त समाधान योजना का लाभ देने के लिए लोगों को एसडीओ अमर सिंह पटेल की देखरेख में अवगत कराया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।  

 विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की ओर से बिजली के बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए एक मुश्त समाधान योजना चलाया जा रहा है, जिसके चलते एसडीओ अमर सिंह पटेल की मौजूदगी में जेई मोहम्मद शाहिद द्वारा अपने टीम के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंड बाजा और लाउडस्पीकर से मुनादी कर एक मुश्त समाधान योजना के सभी चरणों और छूट पाने की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए आम नागरिकों को प्रेरित किया।

 Lump Sum Settlement Scheme

 वहीं विद्युत कर्मचारियों द्वारा बाइक द्वारा बिलारीडीह, गंगेहरा, जफरपुर, महेवां, चंद्ररखा, कठेरवां,भरछा आदि गांवों में जाकर उपभोक्ताओं को एक मुश्त समाधान योजना के लिए प्रेरित किया। ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

एसडीओ ने बताया कि योजना का प्रथम चरण 15 से 31 दिसंबर दूसरा चरण 1 से 15 जनवरी तीसरा चरण 16 से 31 जनवरी तक चलेगा योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पंजीकरण के समय 30 सितंबर 2024 तक के विद्युत बिलों के मूल बकाया का 30% राशि जमा करना अनिवार्य होगा प्रथम चरण में अपने विलंबित बिलों का एक मुश्त भुगतान करने पर उनके सरचार्ज में सर्वाधिक में छूट मिलेगी वही सीएससी सेंटर को एक मुश्त समाधान योजना में बिजली उपभोक्ताओं का बिल जमा करवाने पर लाभ मिलेगा।

इस दौरान एसडीओ अमर सिंह पटेल, जेई मोहम्मद शाहिद,  टी.जी. 2  प्रवीण कुमार, आलोक तिवारी व बिजली कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*