पितृपक्ष मेले के लिए रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी ट्रेन, जानिए किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी रेलगाड़ी
पितृपक्ष मेले के लिए रेलवे की विशेष तैयारी
रानी कमलापति, जबलपुर और कोटा से गया जाएंगी ट्रेनें
जानिए कब-कब चलेंगी ये मेला स्पेशल ट्रेनें
पितृपक्ष मेले के दौरान गया जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने तीन प्रमुख स्टेशनों से विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें रानी कमलापति, जबलपुर और सोगरिया (कोटा) से चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को गया पहुंचने में आसानी होगी।
तीन स्पेशल ट्रेनों का विवरण
1. रानी कमलापति-गया स्पेशल (01661/01662):
यह ट्रेन 7, 12 और 17 सितंबर को रानी कमलापति से दोपहर 1:20 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में, यह गया से 10, 15 और 20 सितंबर को दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। यह ट्रेन भोपाल, बीना, सतना, प्रयागराज छिवकी और डीडीयू सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में 1 एसी द्वितीय, 2 एसी तृतीय, 13 स्लीपर और 4 सामान्य कोच होंगे।
2. जबलपुर-गया स्पेशल (01705/01706):
यह ट्रेन जबलपुर से 9, 14 और 19 सितंबर को शाम 7:35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में, यह गया से 8, 13 और 18 सितंबर को दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन सिहोरा रोड, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी और डीडीयू जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें भी रानी कमलापति-गया स्पेशल के समान कोच होंगे।
3. सोगरिया (कोटा)-गया स्पेशल (09817/09818):
यह विशेष ट्रेन सोगरिया से 6, 13 और 20 सितंबर को रात 11:10 बजे चलेगी और अगले दिन रात 11:45 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में, यह गया से 8, 15 और 22 सितंबर को देर रात 1:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन देर रात 1:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी। यह ट्रेन बारां, गुना, सागर, डीडीयू और प्रयागराज स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में 1 एसी प्रथम, 2 एसी द्वितीय, 5 एसी तृतीय, 1 इकोनॉमी एसी, 7 स्लीपर और 4 सामान्य कोच होंगे।
रेलवे का यह कदम पितृपक्ष के दौरान लाखों तीर्थयात्रियों के लिए एक बड़ी राहत है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






