जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मुगलसराय में खुल गया है रैन बसेरा, रात को ठंड से बचने की है सारी व्यवस्था

इस पार्क में 50 लोगों के लिए अस्थाई रैन बसेरा का निर्माण किया गया है। जिसमें 10 महिलाएं और 40 पुरुषों की व्यवस्था की गई है।
 

नगर पालिका की ओर से की गयी पहल

लाल बहादुर शास्त्री पार्क में बना है रैन बसेरा

10 महिलाओं और 40 पुरुषों के रुकने की व्यवस्था

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में  मौसम के बदलते मिजाज और ठंडी का असर बढ़ते ही नगर पालिका प्रशासन भी सतर्क हो गया है। रात में किसी को ठंड से परेशानी न हो इसके लिए नगर के जीटी रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में शुक्रवार की देर रात अस्थाई रैन बसेरे को खोल दिया गया। एसडीएम आलोक कुमार ने शुभारंभ किया।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि इस पार्क में 50 लोगों के लिए अस्थाई रैन बसेरा का निर्माण किया गया है। जिसमें 10 महिलाएं और 40 पुरुषों की व्यवस्था की गई है। टेंट के माध्यम से यह रैन बसेरा पूरे ठंडी भर लोगों के लिए राहत देगा। इसके लिए रजाई और गद्दे की समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं अलीनगर स्थित स्थाई रैन बसेरा पहले से ही संचालित है। जहां 50 पुरुषों की व्यवस्था की गई है। रेन बसेरों पर साफ सफाई के साथ ही उसकी देखभाल के लिए पालिका के कर्मियों को तैनात किया गया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*