श्री सेवा सामाजिक संस्था ने दिव्यांग उत्कर्ष शर्मा दी ह्वील चेयर

जिले के जिला दिव्यांग जन अधिकारी राजेश नायक ने दी चेयर
श्री सेवा सामाजिक संस्था ने दिव्यांग उत्कर्ष शर्मा की की मदद
मस्कूलर डिस्ट्रॉफी नामक डिजीज से पीड़ित हैं उत्कर्ष
आपको बताते चलें कि ग्राम सभा बजहा निवासी उत्कर्ष शर्मा इस समय अस्थाई रूप से लोको कॉलोनी में रह रहे हैं। विगत कई वर्षों से मस्कूलर डिस्ट्रॉफी नामक डिजीज से पीड़ित हैं। वह चलने में सक्षम नहीं है और शारीरिक समस्या से पीड़ित भी हैं, जिसके देखते हुए नगर की अग्रणी संस्था श्री सेवा सामाजिक संस्था के सहयोग से जिले के दिव्यांग अधिकारी राजेश नायक द्वारा व्हीलचेयर प्रदान किया गया। साथ ही दिव्यांग पेंशन दिलाने का भरोसा दिलाया गया।

इस पुनीत कार्य को सम्पादित करने में संस्था अध्यक्ष सतीश जिंदल और दिलीप कुमार मौर्य का विशेष सहयोग रहा, जिनके सहयोग से दिव्यांग को व्हीलचेयर मिल सका। संस्था के अध्यक्ष सतीश जिंदल ने बताया कि गरीब असहायों की सेवा करना पुनीत कार्य है। समान अवसर और सम्मान देकर हम दिव्यांग व्यक्तियों में आत्मविश्वास की भावना विकसित करते हैं और उनके बीच रहकर अपनेपन की भी भावना पैदा करते हैं।

उत्कर्ष के परिवार जनों ने संस्था के पदाधिकारियों द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*