जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानचार्य डॉ महेंद्र कुमार पांडेय हुए सेवानिवृत्त नए प्रधानाचार्य बने राजीव कुमार सिंह

चंदौली जिले के मुगलसराय के नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानचार्य डॉ महेंद्र कुमार पांडेय रविवार को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए।
 

रसायन विज्ञान के वरिष्ठ प्रवक्ता राजीव कुमार सिंह को मिला चार्ज

संभालने लगे प्रधानाचार्य पद की नयी जिम्मेदारी

प्रबंधक सोनू किन्नर ने दी बधाई
 

चंदौली जिले के मुगलसराय के नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानचार्य डॉ महेंद्र कुमार पांडेय रविवार को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। उनकी जगह अब कालेज के रसायन विज्ञान के वरिष्ठ प्रवक्ता राजीव कुमार सिंह को प्रधानाचार्य पद की जिम्मेदारी दी गई है। 


मंगलवार को आयोजित एक समारोह कार्यक्रम में चेयरमैन और कॉलेज की प्रबंधक सोनू किन्नर ने सेवानिवृत्त होने पर डॉ. महेंद्र कुमार पांडेय और नवनियुक्त प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया। चेयरमैन ने राजीव कुमार सिंह के प्रधानाचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद बधाई दी। 


कॉलेज की प्रबंधक सोनू किन्नर ने कहा कि विद्यालय में बेहतर शिक्षा व्यवस्था बनाए रखने शिक्षकों की जिम्मेदारी है। वहीं सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य डा महेंद्र कुमार पांडेय ने अपने अनुभवों को साझा किया और समस्त स्टाफ को अपनी जिम्मेदारियों के अच्छी तरह से निर्वहन की शुभकामना दी। कार्यक्रम का संचालन योगेश कुमार सिंह ने किया। 


इस मौके पर शमशाद भाई, मयंक मोहन सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव, रियाजुद्दीन अंसारी, डॉ अशोक त्रिपाठी, फिरोज अहमद, डॉ राजकिशोर, रामउग्रह गुप्ता, मृतुन्जय पांडेय, विजय यादव, विवेक कुमार, अरुण कुमार, मोलाय मण्डल उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*