जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

प्रवीन्दर यादव की मौत के मामले में फरार चल रहा आखिरी हत्यारोपी भी गिरफ्तार

चंदौली जिले में दीपावली की रात को मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को थाना बबुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

 

मामूली बात पर हुई थी कहासुनी

मारपीट में घायल युवक की मौत

वांछित चल रहे अभियुक्त को बबुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंदौली जिले में दीपावली की रात को मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को थाना बबुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 


घटनाक्रम के मुताबिक दीपावली की रात को प्रवीन्दर यादव पुत्र राजकुमार यादव (19 वर्ष) निवासी ग्राम दिघवट थाना बबुरी जनपद चन्दौली रात को जब वापस घर आ रहे थे तभी गांव के बाहर बैठे लोगों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात मारपीट तक पहुँच गई। घटना में घायल प्रवीन्दर की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर पुलिस ने 08 अभियुक्तों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें 07 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 

इस घटना के सम्बन्ध में थाना बबुरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 123/23 धारा 147/148/323/302 भा0द0वि0 से सम्बन्धित आठवें व अखिरी वांछित अभियुक्त रामआसरे पुत्र रामधन निवासी ग्राम दिघवट थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र करीब 65 वर्ष को थाना बबुरी पुलिस टीम द्वारा पं0 कमला पति त्रिपाठी जिला अस्पताल चन्दौली मेन गेट थाना चन्दौली जनपद चन्दौली से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
 

 
इस सम्बंध में बबुरी प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि दीपावली की रात को प्रवीन्दर यादव वापस घर आ रहे थे तभी गांव के बाहर बैठे लोगों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात मारपीट तक पहुँच गई। घटना में घायल प्रवीन्दर की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर पुलिस ने 08 अभियुक्तों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें 07 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। आखरी अभियुक्त रामआसरे पुत्र रामधन निवासी ग्राम दिघवट थाना बबुरी जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया है । 

इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अनिल कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना बबुरी, हे0का0 अखिलेश सिंह, हे0का0 सुभाष सिंह सम्मलित रहे ।

                                                                  
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*