जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

महेवा गांव के सिंह रेस्टोरेंट पर रीबू श्रीवास्तव ने की पूर्व प्रधान संतोष सिंह से मुलाकात

रीबू श्रीवास्तव को जब से समाजवादी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है, तब से लगातार क्षेत्र का दौरा करके पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य कर रही हैं।
 

समाजवादी पार्टी की महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव

संगठन के विस्तार हेतु कार्यकर्ताओं से चर्चा


चंदौली स्थित नियमताबाद क्षेत्र के महेवा गांव के सिंह रेस्टोरेंट पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष सिंह से की मुलाकात समाजवादी पार्टी की महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने चंदौली से लौटते समय महेवा स्थित सिंह रेस्टोरेंट पर भरछा के पूर्व प्रधान संतोष सिंह से औपचारिक भेंट की।


आपको बताते चलें कि रीबू श्रीवास्तव को जब से समाजवादी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है, तब से लगातार क्षेत्र का दौरा करके पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य कर रही हैं। इसी कड़ी में चंदौली से लौटते वक्त समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष सिंह से उनके रेस्टोरेंट पर जाकर मिलीं और उनका कुशलक्षेम पूछा। साथ ही पार्टी के विस्तार हेतु विचारों पर मंथन भी किया। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी हेतु संगठन को लगातार मजबूत कर रही हैं। 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला सभा चंदौली गार्गी सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य बबीता यादव, पूर्व प्रधान संतोष सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*