जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नगर पालिका इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा रैली, 500 छात्रों ने दिया जागरूकता का संदेश

सड़क सुरक्षा का उद्देश्य सिर्फ नियमों का पालन करना ही नहीं, बल्कि समाज में भी इसका प्रचार-प्रसार करना है ताकि अनावश्यक और आकस्मिक दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
 

नगर पालिका इंटर कॉलेज से निकली जागरूकता रैली

सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

500 छात्रों ने सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

नशे में गाड़ी चलाने के खिलाफ गूंजे नारे

चंदौली जिले के मुगलसराय में  नगर पालिका इंटर कॉलेज, मुगलसराय में वेलस्पन फाउंडेशन और यूनाइटेड वे ऑफ चेन्नई के संयुक्त तत्वावधान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क सुरक्षा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।

आपको बता दें कि छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां और बैनर लिए “नशे में गाड़ी चलाओगे, सीधे ऊपर जाओगे” जैसे प्रभावी नारे लगाते हुए आगे बढ़े। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुगलसराय क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष कुमार गुप्ता और विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।

Road safety awareness rally

मुख्य अतिथि का संदेश
सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने का सबसे प्रभावी तरीका खुद को और अपने परिवार को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा का उद्देश्य सिर्फ नियमों का पालन करना ही नहीं, बल्कि समाज में भी इसका प्रचार-प्रसार करना है ताकि अनावश्यक और आकस्मिक दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

फील्ड फैसिलिटेटर का वक्तव्य
यू.डब्ल्यू.सी. के फील्ड फैसिलिटेटर रामचंद्र ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों में आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवा वर्ग यातायात नियमों का पालन करने के प्रति गंभीर हो सके।

Road safety awareness rally

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह, शिक्षक फिरोज खान, अशोक त्रिपाठी, रितेश कुमार, ब्रजेश कुमार (यू. डब्ल्यू.सी.) समेत अन्य शिक्षक और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*