जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

लेखपाल संघ की उप शाखा में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए रोहित कुमार सिंह

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्व विभाग प्रदेश सरकार का एक अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है। लेखपाल इस विभाग की रीढ़ की हड्डी के समान हैं।
 

रोहित कुमार सिंह बने उप शाखा के नए अध्यक्ष

उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार सिंह और वीरेंद्र यादव का चयन

विभा त्रिपाठी कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध

लेखपालों के हित में काम करने का दिया भरोसा

चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शाखा तहसील पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर कार्यकारिणी का निर्वाचन शुक्रवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस चुनाव में सभी पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिसमें रोहित कुमार सिंह को संघ का अध्यक्ष चुना गया।

NEKHPAL

कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद के लिए राजकुमार सिंह और वीरेंद्र यादव का चयन हुआ। वहीं मंत्री पद पर भोलानाथ शर्मा, उप मंत्री पद पर विश्वजीत मौर्य, कोषाध्यक्ष पद पर विभा त्रिपाठी और लेखा परीक्षण पद पर सलमान खान को निर्विरोध चुना गया।

चुनाव के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के नियमों, कार्यप्रणाली और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्व विभाग प्रदेश सरकार का एक अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है। लेखपाल इस विभाग की रीढ़ की हड्डी के समान हैं। ग्राम स्तर पर जमीन का लेखा-जोखा रखना और भूमि से संबंधित सभी कार्यों का संचालन करना लेखपाल का मुख्य दायित्व होता है।

उन्होंने कहा कि अपने कार्यों के दौरान कई बार लेखपालों को विभिन्न समस्याओं और प्रताड़नाओं का भी सामना करना पड़ता है। इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का गठन किया गया ताकि लेखपालों के हितों की रक्षा की जा सके और समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार और कुरीतियों से भी लड़ाई लड़ी जा सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संघ को मजबूत बनाने, लेखपालों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*