जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बनीं सलोनी सिंह राठौर

 

                 
चंदौली जिले के मुगलसराय में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तैयारियों को दुरुस्त करते हुए भाजपा ने संगठन को मजबूती देने की कवायद की है। पार्टी की राजनीति में सक्रिय महिलाओं को भाजपा महिला मोर्चा के अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

जिला अध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने महिला मोर्चा पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए दायित्व के निर्वहन का आह्वान किया है। सलोनी सिंह राठौड़ को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर दर्जनों की संख्या में फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

इस मौके पर सलोनी सिंह राठौड़ ने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सरकार की आमजन के जीवन को बेहतर बनाने काम किया है। आज उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश में गिना जा रहा है। उस के दम पर हम दोबारा योगी जी को नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। सरकार के विकास कार्यों में विपक्षी बौखलाए हुए हैं। 

कहा कि उनको सरकार को घेरने का कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है। इसीलिए भाजपा के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुष्प व बुके देकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में निमिषा सिंह, रेखा सिंह, मधु सिंह, अनिता कुशवाहा, जया सिंह, हरेंद्र सिंह, पिंटू कुमार, राकेश कुमार सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*