समाजवादी मजदूर सभा ने 8 घंटा कार्य न्यूनतम मजदूरी लागू करने का संकल्प लिया

चंदौली जिले में विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र के फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को 8 घंटा कार्य व न्यूनतम मजदूरी लागू करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सपा मजदूर सभा जिला अध्यक्ष चंद्रभानु यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लगातार मजदूरों के अधिकार को समाप्त किया जा रहा है। इनके संरक्षण के लिए जो कानून बने थे, उसको समाप्त कर पूंजी पतियों को शोषण और दमन करने के लिए कानून बना रहे हैं। यह मजदूरों के साथ घोर अन्याय और अपराध है, जबकि संविधान में मजदूरों के 8 घंटा काम और न्यूनतम मजदूरी देने का प्राविधान है, लेकिन यहां के मालिकों द्वारा बड़े पैमाने पर हर फैक्ट्री में 12 घंटा काम और बहुत कम पैसे पर कार्य कराया जाता है। जो घोर अपराध है।

जिला अध्यक्ष चंद्रभानु यादव ने कहा कि इस कार्य में श्रम विभाग के कर्मचारी और अधिकारी बड़े पैमाने पर मजदूरों के हित में कार्य करने के बजाय पूंजीपतियों को समर्थन में खड़े हैं। इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रभारी चंदौली ईशान मिल्की ने मजदूर श्रमिकों का आह्वान किया कि 2027 के चुनाव में भाजपा को हराकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं और मजदूरों के अधिकार के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध हैं।

इस अवसर पर आशु यादव, अरविंद यादव, रामेश्वर विश्वकर्मा, श्याम यादव, आस मोहम्मद, नजमा बेगम, राजेश यादव, इन्द्रेश यादव अमरनाथ यादव आदि लोग थे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*