महावीर जयंती पर सपा नेताओं ने की संविधान पर चर्चा, भाजपा सरकार को कोसा

सपा कार्यालय पर महावीर जयंती
पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव सहित कई नेता रहे मौजूद
भारतीय संविधान और आरक्षण के विषय में जन जागरण गोष्ठी
चंदौली जिले में सपा कार्यालय पर महावीर जयंती मनाते हुए संविधान पर चर्चा की गयी। वक्ताओं ने कहा कि मान सम्मान स्वाभिमान देश के 90% लोगों को भारतीय संविधान से मिला है। आज देश में भारतीय संविधान की मूल भावना को परिवर्तित करने की कुचक्र चल रही है, जिससे 90% लोग मर्माहत हैं। प्रदेश में जातिवाद, संप्रदायवाद आदि को लेकर के वाकयुद्ध छिड़ा हुआ है। महावीर जयंती पर भगवान महावीर को प्रणाम करते हुए भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को नमन किया गया तथा उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

समाजवादी पार्टी कार्यालय मुगलसराय पर समाज को दिशा देने वाले दबे पिछले अगले पिछले को अपने हक दिलाने वाले बाबा साहब के पहले चित्र पर माल्यार्पण करके विचार गोष्ठी में पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा की सत्ता पक्ष में बैठे लोग संविधान के साथ-साथ आरक्षण की धज्जियां उड़ा रहे हैं। देश और प्रदेश में नौजवान बेकार पड़ा हुआ है। रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। किसी को योग्यता के हिसाब से रोजगार नहीं मिल रहा है। छात्रों की फीस दोगुनी हो गई है। बच्चे को पढ़ाने में अभिभावक परेशान हैं।
इसके साथ ही कहा कि हर जगह के किसान परेशान हैं। किसानों को समय पर खाद-बीज, सिंचाई का पानी व कीटनाशक दवा आदि नहीं मिलती। नहरों की साफ-सफाई व मरम्मत कभी नहीं हो रही है। गांवों में समय पर बिजली नहीं मिल रही है। आज भी चंदौली जनपद धान के कटोरा के नाम पर चर्चित है, लेकिन किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिल रहा है।

सपा नेता ने कहा कि हमारे बबुरी क्षेत्र पानी के लिए किसान तड़प रहे हैं। अधिकतर किसान अपनी निजी बोरिंग कर करके खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। कुछ किसान ऐसे हैं, जो महदेउर पंप कैनाल के भरोसे खेती करते हैं। जिले के किसानों को डबल और ट्रिपल इंजन की सरकार को कोई पायदा नहीं है। ये सरकारें किसानों पर ध्यान नहीं दे रही हैं।
कई विभागों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। गरीब अपने बच्चों के लिए नौकरी के लिए तड़प रहा है। मनरेगा का काम बड़ी तेजी से पेपर मीडिया तथा अधिकारियों द्वारा प्रचारित किया जाता है, लेकिन गरीब मजदूरों को 30 दिन काम नहीं मिलता है।
बैठक में संजय गोंड़ ने कहा कि आज नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से चर्चित हुई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर विकास के लिए एक भी फूटी कौड़ी नहीं मिली है, जिससे नगर पालिका का विकास नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका में मनमानी ढंग से काम किया जा रहा है। सत्ता पक्ष के लोग अपनी जेब भरने का काम करने में उत्साहित नजर आ रहे हैं।
आज मुगलसराय की सड़क का हाल बुरा है, पहले जिसे शेरशाह सूरी ने बनवाया था, वो आज सिक्स लेन और फोर लेन के विवाद में फंस गयी है। सड़क के बारे में कोई भी अधिकारी सही तरीके से जवाब नहीं दे रहा है। शराब की दुकानों से होने वाले नुकसान के लिए महिलाओं को सड़कों पर धरना देना पड़ रहा है। शराब माफिया मुगलसराय में शराब की तस्करी करवा रहे हैं, लेकिन अधिकारी मस्त पड़े हुए हैं।
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश पर मुगलसराय विधानसभा के कार्यकर्ता 8 तारीख से लेकर 14 तारीख जो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जयंती के दिन तक जनता के बीच में जाकर के भारतीय संविधान और आरक्षण के विषय में जन जागरण गोष्ठी कर रहे हैं। ताकि लोगों को हक के प्रति जागरूक किया जा सके।
कार्यक्रम में संजय गोंड़, सुरेश यादव, मुन्ना सिंह, तेजबली, शिव मूरत भारती, संजय भारती, योगेंद्र यादव, संतोष भारती, अनिरुद्ध खरवार, संजय यादव, नंदन डॉक्टर साहब, उदय नारायण बिन्द, अनिल यादव, बनवारी यादव सहित बहुत से लोग शामिल थे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*