मुगलसराय में बदहाल सड़क को लेकर सपा नेताओं ने गड्ढों में रोपा धान, विधायक पर कमीशनखोरी का आरोप
मुगलसराय विधानसभा के हरिशंकर पुर मार्ग और चंदासी पावर हाउस के पास बदहाल सड़क और जलभराव को लेकर सपा नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। सड़क के गड्ढों में धान रोपकर भाजपा विधायक और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पूरी खबर पढ़ें...
चंदासी पावर हाउस के पास सड़क पर रोपा धान
स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की परेशानी का मुद्दा उठाया
गहरे गड्ढों के कारण आए दिन पलटते हैं वाहन
भाजपा विधायक पर लगाया कमीशनखोरी का गंभीर आरोप
जिला प्रशासन को सड़क सुधार के लिए एक हफ्ते का अल्टीमेटम
चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र से विकास के दावों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। यहां हरिशंकर पुर मार्ग और चंदासी पावर हाउस के पास सड़क की जर्जर हालत तथा नगर पालिका क्षेत्र में भीषण जलभराव की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बने पानी भरे गहरे गड्ढों के बीच बाकायदा धान की रोपाई करके सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही भारी परेशानी
प्रदर्शन में शामिल सपा नेता चंद्रशेखर यादव और सपा जिला उपाध्यक्ष सुदामा यादव ने कहा कि इस रास्ते से हर रोज सैकड़ों स्कूली बच्चे, ग्रामीण और राहगीर गुजरते हैं। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव के चलते आए दिन गाड़ियां और ई-रिक्शा पलट रहे हैं, जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं। सड़क की यह दुर्दशा देखकर साफ पता चलता है कि इलाके में विकास के नाम पर सिर्फ नौटंकी की जा रही है।

भाजपा विधायक पर कमीशनखोरी और फर्जी दावों का आरोप
सपा नेताओं ने स्थानीय भाजपा विधायक को आड़े हाथों लेते हुए विकास के दावों पर कड़ा निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण और मरम्मत के कामों में भारी कमीशनखोरी का खेल चल रहा है, जिसके कारण सड़कें बनते ही उखड़ जाती हैं या फिर सालों तक उनकी सुध ही नहीं ली जाती। जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है और जिम्मेदार मौन बने बैठे हैं।
चंदासी पावर हाउस के पास सड़क पर रोपा धान
— Chandauli Samachar (@chandaulinews) September 13, 2026
स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की परेशानी का मुद्दा उठाया
गहरे गड्ढों के कारण आए दिन पलटते हैं वाहन
भाजपा विधायक पर लगाया कमीशनखोरी का गंभीर आरोप@mediacellsp @BJP4UP @dmchandauli @cdochandauliup pic.twitter.com/JYPs5mGF5c
मांग पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
सपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। नेताओं का स्पष्ट कहना है कि यदि एक हफ्ते के भीतर इस बदहाल सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो समाजवादी पार्टी पूरे जिले में बड़े स्तर पर जनआंदोलन करने को बाध्य होगी।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







