जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नियामताबाद विकास खंड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम, 17 जोड़ों के जुड़े रिश्ते

चन्दौली जिले के नियामताबाद विकास खंड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि विधान व मंत्रच्चार के साथ 16 जोड़ों का विवाह एक मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ।
 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 16 जोड़ों का हुआ विवाह

सानिया जेहरा का भी हुआ निकाह

विधायक रमेश जायसवाल ने दिया आशीर्वाद 
 

चन्दौली जिले के नियामताबाद विकास खंड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि विधान व मंत्रच्चार के साथ 16 जोड़ों का विवाह एक मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। सभी लाभार्थियों को विधायक रमेश जायसवाल द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया।

मंत्रोच्चार के बीच 16 जोड़ों का विवाह

आपको बता दें कि नियमताबाद ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बाबूलाल यादव व खंड विकास अधिकारी रूबेन शर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया,विधि विधान व मंत्रोच्चार के बीच 16 जोड़ों का विवाह व एक मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ।

samuhik vivah in niyamatabad block MLA Ramesh Jaiswal

सबीउल हसन का निकाह सानिया जेहरा के साथ

 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में  मौलाना फिदा हुसैन ने वाराणसी के सबीउल हसन का निकाह सानिया जेहरा जो दंडी दुल्हीपुर मुगलसराय चंदौली की के साथ संपन्न कराया। मौलाना ने लड़का के निकाह मैं कहा कि दो गवाहों के मौजूदगी में देनमहर 50151 सिक्केए एराजुल वक्त सानिया जोहर के साथ आपको दिया क्या आपने निकाह कबूल किया। इतना सुनते ही लड़का सबीउल हसन ने कहा कि हां मैंने कबूल किया। फिर मौलाना साहब ने दुआ के लिए सभी मौजूद लोगों से दरखास्त की। दुआ खत्म होते ही लड़के और लड़की विधायक रमेश जायसवाल का आशीर्वाद लिया। फिर सभी लाभार्थियों को विधायक रमेश जायसवाल द्वारा प्रमाण पत्र सौपा गया। 

सकारात्मक समाज का निर्माण

इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि सभी का सपना होता है की बेटी का विवाह बड़ी धूमधाम से हो पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार जनों को बेटियों की शादी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह संपूर्ण खर्च पर कराकर एक सकारात्मक समाज का निर्माण कर रही है यह योजना न केवल गरीबों के लिए सहारा है बल्कि यह हमें जरूरतमंदों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने की प्रेरणा देती है। 

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बाबूलाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रारंभ हो जाने से गरीब बेटियों अपने पिता का बोझ नहीं बनेगी।

samuhik vivah in niyamatabad block MLA Ramesh Jaiswal

16 जोड़ों का विवाह व एक जोड़े का निकाह संपन्न

 खंड विकास अधिकारी रुबेन शर्मा ने कहा कि विकासखंड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले 16 जोड़ों का विवाह व एक जोड़े का निकाह संपन्न कराया गया। लाभार्थियों को बैंक के खाते में ₹35000 भेज कर प्रदेश सरकार सीधा लाभ पहुंचा रही है ₹10000 का उपहार भी दिया जा रहा है और  6000 रुपया राशि व्यवस्था में लगाया जा रहा है।

भाजपा सरकार की हुई तारीफ

 विवाह समारोह के दौरान कई जोड़ों के माता-पिता और रिश्तेदार खुशी से भावुक हो गए उन्होंने योगी सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें बड़ा आर्थिक सहारा दिया है कार्यक्रम के अंत में सरकार की ओर से नवविवाहित जोड़ों को उपहार दिए गए वह उनके साथ आए रिश्तेदारों के लिए भोजन की भी विशेष व्यवस्था कराई गई।

शादी में इन लोग रहे उपस्थित 

इस अवसर पर आईएसबी धर्मेंद्र कुमार सिंह,लेखाकार अभिमन्यु कुमार, एडीओ समाज कल्याण प्रिया गुप्ता, एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ,नवीन श्रीवास्तव,अलका,रुही बेगम,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश बिंद, महेंद्र लाल श्रीवास्तव ग्राम प्रधान गोधना दीनदयाल, ग्राम प्रधान राम आसरे सिंह, सचिव विनोदसेठ, संजय सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*