जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

SDM अनुपम मिश्रा ने चलवाया बुलडोज़र, पड़ाव-टेंगरा मोड़ परियोजना के बाधक हटे अतिक्रमण

यह परियोजना क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके पूरे होने से न केवल यातायात व्यवस्था सुगम होगी बल्कि स्थानीय स्तर पर व्यापार और विकास को भी गति मिलेगी।
 

उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा की मौजूदगी में गरजा बुलडोजर

जल्द ही सड़क चौड़ीकरण कार्य होगा पूर्ण

एसडीएम बोले- विकास कार्यों में बाधा बर्दाश्त नहीं

चन्दौली जनपद में पड़ाव-टेंगरा मोड़ परियोजना ने अब रफ़्तार पकड़ ली है। बुधवार को एसडीएम अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और बुलडोजर गरज उठा। परियोजना के बीच में आ रहे अतिक्रमणों को ध्वस्त करते हुए कार्य को आगे बढ़ाया गया। एसडीएम ने साफ कहा कि अतिक्रमण हटाने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर विकास कार्यों में बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 SDM Anupam Mishra

मिली जानकारी के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी परियोजना का तकरीबन 99 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। केवल तीन मकान ऐसे हैं जो सड़क चौड़ीकरण के बीच में बाधा बने हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही इन मकानों को भी ध्वस्त कर दिया जाएगा, ताकि परियोजना को पूरी तरह से जनता के हवाले किया जा सके।

 SDM Anupam Mishra

एसडीएम अनुपम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके पूरे होने से न केवल यातायात व्यवस्था सुगम होगी बल्कि स्थानीय स्तर पर व्यापार और विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने दो टूक कहा कि परियोजना में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 SDM Anupam Mishra

स्थानीय लोग भी इस कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं। उनका कहना है कि वर्षों से लटकी यह परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। अगर जल्द ही शेष अतिक्रमण हटा दिए जाते हैं तो आने वाले समय में लोगों को सुगम यातायात की बड़ी सुविधा मिल सकेगी।

प्रशासन की इस सक्रियता से लोगों में उम्मीद जगी है कि अब विकास कार्य बिना किसी रुकावट के समय पर पूरे होंगे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*