जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली की शालिनी सिंह बनीं पहली इंटरनेशनल महिला रेफरी, मुएथाई इंडिया नेशनल फेडेरशन ने दी बधाई

इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में 9 सदस्यीय भारतीय टीम ने मुएथाई इंडिया नेशनल फेडरेशन के बैनर तले देश का प्रतिनिधित्व किया था और शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीत कर राष्ट्र का नाम विश्व स्तर पर रौशन किया था।
 

मुएथाई की अंतरराष्ट्रीय रेफरी बनने का गौरव

शालिनी ने जिले का नाम किया रोशन

मुएथाई इंडिया नेशनल फेडेरशन ने भी दी बधाई

चंदौली जिले मकी एक महिला खेल प्रेमी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कॉउंसिल मुएथाई द्वारा विश्व मुएथाई प्रतियोगिता 2024 एवं अमेजिंग मुएथाई फेस्टिवल में शिरकत करके देश का नाम रोशन किया है। इसका आयोजन 1 से 5 फरवरी तक बैंकॉक थाईलैण्ड के ऐतिहासिक लुमपीनी स्टेडियम में किया गया था। जिसमें दुनिया भर के 65 देशों से 1200 खिलाड़ियों एवं 85 रैफरी एवं निर्णायकों ने हिस्सा लिया था।

बताया जा रहा है कि इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में 9 सदस्यीय भारतीय टीम ने मुएथाई इंडिया नेशनल फेडरेशन के बैनर तले देश का प्रतिनिधित्व किया था और शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीत कर राष्ट्र का नाम विश्व स्तर पर रौशन किया था।

इसी विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान ऑफिशियल रिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें भारत की अगुवाई  मुएथाई इंडिया नेशनल फेडरेशन के संस्थापक और अंतरराष्ट्रीय खाद प्राप्त रेफरी दयाचंद भोला और मुगलसराय कस्बे की रहने वाली शालिनी सिंह ने हिस्सा लिया।

Shalini Singh

यहां पर शालिनी सिंह ने पहली बार महिला ऑफिशियल के रूप में विश्व स्थिति स्तरीय प्रतियोगिता में रिंग सुपरवाइजर का कार्यभार संभाला। शालिनी सिंह मूल रूप से मुगलसराय की रहने वाली हैं। उनके द्वारा किए जा रहे हैं कार्य की सराहना करते हुए नेशनल फेडरेशन के महासचिव दयाचंद भोला ने बताया कि शालिनी सिंह ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विश्व स्तरीय उपाधि हासिल की इसके लिए वह बधाई की पात्र हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*