जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सीओ अनिरुद्ध सिंह ने अपने हाथों से दिव्यांग व्यक्ति को रोजगार के लिए सौंपी गुमटी

जब इस बात की जानकारी संस्था के अध्यक्ष सतीश जिंदल को हुई तो उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए दिव्यांग को आज क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह के हाथों गुमटी की व्यवस्था की और उसे स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया गया, जिसकी चहुंओर प्रशंसा हो रही है।
 

सड़क हादसे में घायल होकर बन गया था दिव्यांग

श्री सेवा सामाजिक संस्था ने की मदद

परिवार के भरण-पोषण में मददगार बनी संस्था

चन्दौली जिले के मुगलसराय क्षेत्र चकिया त्रिमुहानी पर श्री सेवा सामाजिक संस्था द्वारा शनिवार को एक दिव्यांग व्यक्ति को स्वरोजगार हेतु गुमटी क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह के हाथों दिलवायी गयी, जिससे दिव्यांग भी परिवार के भरण-पोषण में सहयोग हो सके। इस दौरान  श्री सेवा सामाजिक संस्था की पहल की सभी ने दिल खोलकर तारीफ की।

Shri Sewa Sanstha
आपको बता दें कि वीरेंद्र यादव एक ट्रक ड्राइवर था, जिसका सड़क दुर्घटना में एक पैर कट गया था। कुछ दिनों के बाद दूसरे पैर का घुटना भी खराब हो गया था, जिसकी वजह से नित्य क्रिया करने में उसको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस आशय की जानकारी होने पर श्री सेवा सामाजिक संस्था द्वारा घुटने का ऑपरेशन कराया गया था। आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते कोई भी व्यवसाय करने में सक्षम नहीं था। इसीलिए जीविकोपार्जन हेतु अलीनगर स्थित दिव्यांग विद्यालय के सामने पकौड़ी चाय की दुकान फुटपाथ पर करवाया गया था। 

Shri Sewa Sanstha

जब इस बात की जानकारी संस्था के अध्यक्ष सतीश जिंदल को हुई तो उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए दिव्यांग को आज क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह के हाथों गुमटी की व्यवस्था की और उसे स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया गया, जिसकी चहुंओर प्रशंसा हो रही है।

 श्री सेवा सामाजिक संस्था विगत वर्षों से सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक रतन लाल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ मनोज सिंह ,ओपी सिंह, शैलेंद्र राय,आलोक सिंह, संजय राय, विनय नायर, कैलाश मित्तल आदि लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*