जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन पर कब बढ़ेगी प्लेटफॉर्म की लंबाई, हमेशा प्लेटफॉर्म के बाहर रहते हैं कई कोच

चंदौली जिले के पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रोज पांच हजार यात्री खतरा मोल लेते हैं। स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच और छह की लंबाई कम है।
 

स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5 और 6 की लंबाई कम

लंबी ट्रेनों के यात्रियों को झेलनी पड़ती है परेशानी

ट्रेन में चढ़ने उतरने के लिए जान का बना रहता है खतरा

चंदौली जिले के पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रोज पांच हजार यात्री खतरा मोल लेते हैं। स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच और छह की लंबाई कम है। ट्रेनों के चार से पांच कोच प्लेटफार्म के बाहर ही खड़े होते हैं। ऐसे में यात्रियों को पटरी से ही कोच में चढ़ना और उतरना पड़ता है। इसके बाद पटरियों पर चलकर प्लेटफार्म पहुंचते हैं।

आपको बता दें कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रोज 110 ट्रेनें नियमित आती है। इसके अलावा सोशल ट्रेन भी 30 हजार यात्री रोज ट्रेनों में सवार होते हैं और उतरते हैं। ज्यादातर मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें 24 कोच की होती हैं लेकिन पीडीडीयू जंक्शन के सभी प्लेटफार्म छोटे हैं। 24 कोच की ट्रेन के लिए प्लेटफार्म की लंबाई छह सौ मीटर होनी चाहिए लेकिन पांच और छह नंबर प्लेटफॉर्म की लंबाई पांच सौ मीटर है। ऐसे में इन दोनों प्लेटफॉर्म पर जब ट्रेनें आती हैं तो चार से पांच कोच प्लेटफार्म के बाहर ही रहते हैं। 


आम तौर पर ट्रेनों में जनरल कोच के साथ महिला और दिव्यांग कोच पीछे रहते हैं। ऐसे में यात्री जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पर उतरते हैं।

ट्रेन में सवार होने वाले यात्री भी सामान और बच्चों के साथ पटरी पर चलकर कोच तक पहुंचते हैं। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर रोज 30 से ज्यादा ट्रेनें रुकती हैं। इनसे ढाई हजार से ज्यादा यात्री रेलवे लाइन पर उतरते हैं और इतने ही सवार होते हैं। प्लेटफॉर्म संख्या एक-दो और तीन-चार की भी लंबाई मानक के अनुरूप नहीं है। इन पर भी आने वाली ट्रेनों के दो कोच प्लेटफार्म के बाहर रहते हैं। इन ट्रेनों से भी लगभग ढाई हजार यात्री रेल लाइन पर उतरते हैं।

इस संबंध में डीडीयू मंडल के जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार का कहना है कि यात्री सुविधाएं दुरुस्त की जा रही
हैं। यार्ड रीमांडलिंग का काम होना है। प्लेटफार्मों को लंबाई बढ़ाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जा चुका है।

                                                                                                                                                                                    

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*