समाजसेवी राजन कुमार गुप्ता ने दिव्यांगों के बीच मनाया अपना 46वां जन्मदिन

दिव्यांगों के बीच राजन गुप्ता का बड़ी धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन
जन्मदिन का अंदाज देख दिव्यांगों की आंखों में आए आंसू
स्वामी कबीर मेमोरियल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हैं राजन कुमार गुप्ता
चंदौली जिले में समाज सेवा के लिए समर्पित गरीब व असहायों के बीच हमेशा सुख- दु:ख में शरीक होने वाले स्वामी कबीर मेमोरियल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ समाज सेवी राजन कुमार गुप्ता ने अपना 46 वां जन्मदिन दिव्यांगों के बीच बड़ी धूमधाम से मनाया। युवाओं के बीच एक नया अध्याय जोड़कर समाज सेवियों के लिए एक मिसाल कायम कर दी।

समाज सेवी राजन कुमार गुप्ता जब अपना जन्मदिन दिव्यांगों के बीच मना रहे थे तो दिव्यांगों की आंखों में आंसू आ गया। उन्होंने कहा कि आज तक हमारे बीच कोई जन्मदिन मनाने नहीं आया। न ही किसी तरह के कार्यक्रम में शामिल कराया। वहीं क्षेत्र में चहुंओर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

आपको बता दे कि राजन कुमार गुप्ता चाहे माता- पिता की पुण्यतिथि हो या पत्नी और बच्चों का जन्मदिन हो, वे हमेशा गरीब अनाथालयों में जाकर बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाते हैं और उनके बीच खुशियां बांटते हैं।
इस अवसर पर दिव्यांग सहोगा देवी, अजय कुमार, रविंद्र, मुरारी प्रसाद, झांगुर,राकेश,लल्लन, मनोज कुमार, सुग्रीव सहित प्रधानाचार्य अंजनी कुमार चौबे, कुंदन सिंह, किरन गुप्ता, अभय कुमार गुप्ता,गोविंदमल गुप्ता, राजन सेठ ,मनोज सेठ, जे ई बडेलाल, मनोज तिवारी, डॉ मृदुल विश्वास, डॉ श्याम,अखिलेश तिवारी वेद प्रकाश दीक्षित उपस्थित रहे।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*