जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

SP ने किया थाना मुगलसराय का औचक निरीक्षण, कई खामियों पर कोतवाल को फटकारा

महिला अपराधों पर त्वरित कार्यवाही, वाहन चोरी वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा हिस्ट्रीशीटर और टॉप-10 अपराधियों की सतत निगरानी करने पर भी जोर दिया गया।
 

एसपी ने थाना मुगलसराय का औचक निरीक्षण किया

थाना स्तर की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

अतिक्रमण और शराब तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के निर्देश

महिला अपराधों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की चेतावनी

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने 21 अगस्त 2025 की रात्रि को थाना मुगलसराय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय और प्रभारी निरीक्षक अलीनगर के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़े कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

आपको बता दें कि निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना स्तर पर आने वाली शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों और जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

SP Chandauli

एसपी ने अतिक्रमण और शराब/मादक पदार्थ की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम करने के निर्देश दिए। साथ ही चोरी व नकबजनी जैसी घटनाओं में थाना प्रभारी द्वारा मौके का निरीक्षण अनिवार्य रूप से 24 घंटे के भीतर किए जाने को कहा।

महिला अपराधों पर त्वरित कार्यवाही, वाहन चोरी वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा हिस्ट्रीशीटर और टॉप-10 अपराधियों की सतत निगरानी करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि गौकशी, गौ तस्करी और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

SP Chandauli

एसपी ने माफियाओं के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने और जिला बदर अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने को कहा। इसके अलावा शासन के निर्देशानुसार "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत चिन्हित अपराधों में दोषियों को न्यायालय से अधिकतम व अविलंब सजा दिलाने हेतु अभियोजन और मॉनिटरिंग सेल को समन्वय बनाकर प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर और अभिलेखों की भी जांच की गई। एसपी ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना चंदौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*