जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अखिलेश यादव की हिरासत पर चंदौली में बवाल: चकिया मोड़ पर धरने पर बैठे सपाई, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सपाई सड़क पर उतर आए। पूर्व विधायक गंजी प्रसाद की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठकर नेताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

 
 

अखिलेश यादव की हिरासत के खिलाफ प्रदर्शन

पूर्व विधायक गंजी प्रसाद प्रतिमा पर धरना

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

नीट पेपर लीक पर भाजपा सरकार घेरी

सपा जिलाध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में चंदौली में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उग्र होकर सड़कों पर उतर आए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील क्षेत्र के चकिया मोड़ तिराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सभी सपाई समाजवादी विचारधारा के पूर्व विधायक स्वर्गीय गंजी प्रसाद की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

पोस्टर लेकर जमकर की नारेबाजी
धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां और पोस्टर थे, जिन पर "अखिलेश यादव को रिहा करो", "छात्रों के साथ अन्याय बंद करो" और "भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद" जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। इस दौरान सपाइयों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और नीट परीक्षा पेपर लीक, छात्रों के आंदोलन तथा लोकतंत्र के मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकार को जमकर घेरा।

sp-protest-akhilesh-yadav-detention-chakia-mod

अखिलेश की रिहाई तक जारी रहेगा आंदोलन
सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिहा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे पूरे जिले में और तेज किया जाएगा। वहीं सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि छात्रों और जनहित की जायज मांग उठाने पर की गई गिरफ्तारी पूरी तरह गलत है। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करने पर पुलिस का सहारा लेकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है।

धरने में कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
चकिया मोड़ पर आयोजित इस विरोध-प्रदर्शन में विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, आरती यादव, बबीता चंद्रशेखर यादव और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू समेत भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग दोहराई।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*