जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

दुलहीपुर में खराब सड़कों ने ली एक और जान; शादी से लौट रही महिला की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

चंदौली के दुलहीपुर में बुधवार रात एक खौफनाक हादसा हुआ, जहाँ शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया।
 

मुगलसराय के दुल्हीपुर में भीषण हादसा

तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

पति की आंखों के सामने तोड़ा दम

खराब सड़कों के कारण हुआ बड़ा हादसा

 चंदौली जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर इलाके में बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। यह हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला सीधे ट्रक के पहियों के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 37 वर्षीय रुबीना बेगम के रूप में हुई है, जो वाराणसी के आदमपुर थाना अंतर्गत कोयला बाजार की रहने वाली थी। वह अपने पति शाहिद मोहम्मद के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौटकर वापस घर जा रही थी।

chandauli news today truck accident, chandauli khabar dulhipur road mishap, chandauli samachar woman crushed by truck, latest road accident news chandauli, mughalsarai dulhipur truck bike accident
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

सड़क के गड्ढे और तेज रफ्तार का कहर 
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस दुर्घटना की एक बड़ी वजह सड़क की जर्जर हालत भी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इफको कंपनी द्वारा कराए गए कार्यों के कारण सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बुधवार की रात भी सड़क की खराब स्थिति के बावजूद ट्रक चालक बेहद तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। जैसे ही ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, रुबीना का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, ट्रक संख्या HR 58 D 8958 उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। पति शाहिद इस हादसे में चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी आँखों के सामने ही उनकी पत्नी की जान चली गई।

 

chandauli news today truck accident, chandauli khabar dulhipur road mishap, chandauli samachar woman crushed by truck, latest road accident news chandauli, mughalsarai dulhipur truck bike accident
घटनास्थल पर हालात को संभालते और लोगों को समझाते पुलिसकर्मी

ऐसे हादसे से गुस्से में स्थानीय लोग 
हादसे के बाद इलाके में भारी तनाव और शोक का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली को लेकर कड़ा आक्रोश जताया है। घटना की सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*