जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

राज्य महिला आयोग सदस्या गीता बिंद ने जाना स्कूलों व आंगनवाड़ी का हाल, साथ में की जनसुनवाई

जनसुनवाई से पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्या श्रीमती गीता बिंद ने विकास खंड नियामताबाद अंतर्गत ग्राम जलीलपुर के आंगनबाड़ी केंद्र और पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
 

जलीलपुर के आंगनबाड़ी केंद्र और पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण

श्रीमती गीता बिंद ने गेस्ट हाउस में महिलाओं की सुनीं समस्याएं

सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

चंदौली जिले में राज्य महिला आयोग सदस्या श्रीमती गीता बिंद  की अध्यक्षता में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। इस दौरान घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की समस्याओं से अवगत होकर संबंधित अधिकारीगण को आवश्यक निर्देश दिए। जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान कुल 13 प्रकरण प्राप्त हुए जिसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग को आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही कुछ महिला ग्राम प्रधानों से वार्ता करते हुये उनके ग्राम पंचायत संबंधित वार्ता किया गया।

State Women Commission

जनसुनवाई से पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्या श्रीमती गीता बिंद ने विकास खंड नियामताबाद अंतर्गत ग्राम जलीलपुर के आंगनबाड़ी केंद्र और पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। वहीं जलीलपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का शौचालय बंद रहने पर कड़ी नाराजगी जताई एवं स्कूल टाइम में शौचालय प्रतिदिन खोलने हेतु सम्बन्धित को कड़े निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दो बच्चों का अन्नप्राशन एवं दो महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम आयोजित हुआ। तत्पश्चात उन्होंने परिसर में शौचालय की साफ-सफाई एवं विद्यालय की बेहतर सफाई हेतु निर्देश दिए।

State Women Commission

उन्होंने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित रेलवे चाइल्ड हेल्फ डेस्क पं दीनदयाल उपाध्याय नगर का मा सदस्या द्वारा रेस्क्यू किए गए बच्चियों से निरीक्षण के दौरान वार्ता किया गया। साथ ही रजिस्टर पंजिका का अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।

State Women Commission

तत्पश्चात उन्होंने राजकीय महिला चिकित्सालय पं दीन दयाल उपाध्याय नगर का भ्रमण कर सभी पटल का निरीक्षण कर जच्चा-बच्चा का स्वास्थ्य से संबंधित हाल चाल जाना एवं संबंधित को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हेतु निर्देश दिए। उन्होंने तत्पश्चात अलीनगर महिला थाना का भी निरीक्षण किया।

State Women Commission

निरीक्षण के दौरान आरपीएफ निरीक्षक पीके रावत, सदस्य सीडब्लूसी धर्मेंद्र कुमार सिंह ताहिर हुसैन इत्यादि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, डिप्टी कलेक्टर विराग पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर,  महिला थानाध्यक्ष डॉ कल्पना सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

State Women Commission

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*