जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पाइप का स्विच फट जाने से लोगों को हो रही परेशानी, जलकल विभाग की ओर से हो रही है पाइप की मरम्मत

आपको बता दें कि पेयजल टंकी को भरने वाली लोहे की लिफ्ट पाइप सुबह से ही खराब हो गई थी। उसकी मरम्मत का काम चल रहा था। शाम को जैसे ही आपूर्ति शुरू हुई तभी पाइप का स्विच वॉल फट गया। जिससे परिसर सहित आसपास के क्षेत्र जलमग्न हो गए।
 

कई दिनों से खराब स्विच को नहीं बदल रहा था विभाग

स्विच फटने से परेशान रही जनता

अब टूटी पेयजल विभाग व नगर पालिका की नींद

चंदौली जिले के नगर पालिका परिसर स्थित जलकल विभाग की ओर से शुक्रवार को पाइप की मरम्मत कराई जा रही थी। इस दौरान शाम करीब पांच बजे लिफ्ट पेयजल पाइप का स्विच वाल फट गया। जिससे परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में पानी फैल गया। वहीं इलाके के आपूर्ति भी ठप हो गई। 

आपको बता दें कि पेयजल टंकी को भरने वाली लोहे की लिफ्ट पाइप सुबह से ही खराब हो गई थी। उसकी मरम्मत का काम चल रहा था। शाम को जैसे ही आपूर्ति शुरू हुई तभी पाइप का स्विच वॉल फट गया। जिससे परिसर सहित आसपास के क्षेत्र जलमग्न हो गए। आनन फानन में सप्लाई बंद कराई गई। वार्ड नंबर आठ के उपभोक्ताओं का कहना है कि शाम को पानी नहीं आने से दिक्कत हुई। शनिवार की सुबह तक भी पानी आने की उम्मीद नहीं है। 


इस सम्बन्ध में नगर पालिका जलकल विभाग के कर्मचारी श्याम बिहारी ने बताया कि जैसे ही पानी की टंकी का पानी खत्म होगा स्विच वाल ठीक कर लिया जाएगा और रात में पानी भर दिया जाए‌गा सुबह पूर्व की तरह सप्लाई जारी कर दी जाएगी। श्याम बिहारी का कहना है कि सुबह से पाइप में खराबी थी। जिसके मरम्मत कार्य चल रहा था। अचानक स्विच वाल फट गया जिससे लगभग 5:00 बजे सप्लाई होने वाली पाइप से पानी गिरने लगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*