टेट की अनिवार्यता से मुक्ति के लिए शिक्षकों ने बांधा काली पट्टी, किया विरोध प्रदर्शन
शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध
22 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चल रहा है राष्ट्रव्यापी अभियान
नियामताबाद ब्लॉक संसाधन केंद्र पर विरोध
चंदौली जिले के नियामताबाद देश के शिक्षकों को टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण करने की बाध्यता से मुक्त करने और भारत सरकार की 2017 एनसीटीई (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद्) की नियमावली में संशोधन की मांग को लेकर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर, आज दिनांक 24 सितंबर को नियामताबाद ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।

यह विरोध प्रदर्शन अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुशील कुमार पांडेय के आह्वान पर 22 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है।
जिला महामंत्री उपेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने एकजुट होकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की बाध्यता से शिक्षकों को मुक्त किए जाने की मांग की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र प्रताप सिंह ने भी शिक्षकों की मांगों का समर्थन किया।

विरोध प्रदर्शन में धीरेंद्र विक्रम सिंह, शाहबाज आलम खान, राम प्रकाश, ओम प्रकाश यादव, अनिरुद्ध सिंह, रवि मिश्रा, संजय सिंह, संजय यादव, अनुराग सिंह, रजनीश सिंह, अनूप कुमार सहित भारी संख्या में पुरुष और महिला शिक्षकगण उपस्थित रहे। शिक्षकों का कहना है कि वे टीईटी उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता से मुक्ति चाहते हैं और इसके लिए नियमावली में तत्काल संशोधन आवश्यक है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







