जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में चोर दे रहे पुलिस को चुनौती, सिगरेट की दुकान में चोरी

पीड़ित चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि जब वह शुक्रवार को दुकान खोलने आए, तो अंदर की हालत देखकर दंग रह गए। उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी।
 

मुगलसराय इलाके में चोरों का आतंक जारी

सिगरेट की दुकान से ₹40,000 का माल और नगदी चोरी

CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल 

चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोर छोटे दुकानदारों को अपना निशाना बना रहे हैं, खासकर सिगरेट की दुकानों को। हाल ही में, चकिया तिराहे के पास एक दुकान में सेंध लगाकर चोर लगभग 30 हजार रुपये की सिगरेट और 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

टिन काटकर दुकान में घुसे चोर
यह घटना मुगलसराय कस्बे के चकिया तिराहे के पास चंद्रशेखर कुमार गुप्ता की दुकान में हुई। चोरों ने बड़ी चालाकी से दुकान के पीछे की ओर लगी टिन की चादर को काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने दुकान में रखी लगभग 30,000 रुपये की सिगरेट और गल्ले में रखे 10,000 रुपये नकद चुरा लिए। पीड़ित चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि जब वह शुक्रवार को दुकान खोलने आए, तो अंदर की हालत देखकर दंग रह गए। उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

बढ़ती चोरियों से दहशत
यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी इसी तरह की सिगरेट की दुकान से चोरी हुई थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से छोटे दुकानदारों में दहशत का माहौल है। वे अपनी दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस को जल्द से जल्द इन चोरों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि व्यापारी समुदाय में सुरक्षा की भावना बहाल हो सके और ऐसी घटनाएं रुकें।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*