बसनी गांव के शिव मंदिर में चोरी, चांदी का अरघा और घंटे ले गए चोर, ग्रामीणों में आक्रोश
बारिश के बीच चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना
शिवलिंग पर लगा चांदी का अरघा उखाड़ ले गए चोर
मंदिर में लगे घंटे और पीतल की मूर्ति भी चोरी
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल
पुलिस ने जांच शुरू की
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के बसनी गांव स्थित शिव मंदिर में रविवार की रात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर से शिवलिंग पर स्थापित चांदी का अरघा, मंदिर में लगे घंटे और गोपाल जी की पीतल की मूर्ति चुराकर फरार हो गए। घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
आपको बता दें कि रविवार को दिनभर और रातभर बारिश होती रही। इसी दौरान चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया। सोमवार सुबह जब ग्रामीण पूजा करने मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शिवलिंग का अरघा क्षतिग्रस्त पड़ा है और उस पर लगा चांदी का पत्तर गायब है। इसके अलावा मंदिर में लगे घंटे और मूर्तियां भी नहीं थीं।
अचानक हुई इस चोरी की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कहा कि यह आस्था और श्रद्धा पर सीधा प्रहार है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर दोषियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और गांव में चौकसी बढ़ा दी गई है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







