जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बहादुरपुर में धारदार हथियार से घर में घुसकर लाखों की चोरी, पुलिस का नहीं है लुटेरों को खौफ

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस की सक्रियता न के बराबर है। रात के समय गश्त की व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित रह गई है।
 

डेढ़ घंटे तक घर में चला चोरों का तांडव

चोरी की स्टाइल से गांव में फैली दहशत

पुलिस की सक्रियता व गश्त पर उठे सवाल

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में बीती रात एक सनसनीखेज चोरी की घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। धारदार हथियार से लैस चोर ने एक घर में घुसकर महिला को आतंकित किया और लाखों रुपये मूल्य के नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गया। इस घटना ने न केवल ग्रामीणों को भयभीत किया, बल्कि पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

देखें विडियो - https://youtube.com/shorts/H3RqpGY_pdI?feature=share

डेढ़ घंटे तक घर में तांडव
जानकारी के अनुसार, चोर रात करीब 11 बजे घर में दाखिल हुआ और धारदार हथियार के बल पर महिला को डराकर पूरे घर को खंगाल डाला। करीब डेढ़ घंटे तक घर में मौजूद सामानों की तलाशी लेने के बाद चोर ने ₹12,000 नकद, एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, एक चांदी की चेन समेत हजारों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद महिला ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और बाद में कोतवाली पहुंचकर तहरीर भी दी।

Theft in bahadurpur

गांव में फैली दहशत, पुलिस पर सवाल
इस घटना के बाद बहादुरपुर गांव में भय और असुरक्षा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस की सक्रियता न के बराबर है। रात के समय गश्त की व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित रह गई है। लोगों ने मांग की है कि पुलिस गश्त को प्रभावी बनाया जाए और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

कोतवाली प्रभारी ने जताई शंका
इस मामले में कोतवाली प्रभारी गगन राज सिंह ने घटना को संदिग्ध बताया है। उनका कहना है कि रात 11 बजे के आसपास इतनी बड़ी चोरी होना संभव नहीं लगता। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित पक्ष को कोतवाली बुलाया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

जांच की दिशा और उम्मीदें

अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले को कितनी गंभीरता से लेती है और जांच को किस दिशा में आगे बढ़ाती है। क्या पीड़ित को न्याय मिलेगा या यह मामला भी अन्य चोरियों की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा? ग्रामीणों की उम्मीदें पुलिस से जुड़ी हैं, लेकिन साथ ही उन्हें यह डर भी है कि कहीं यह घटना भी अनसुलझी रह न जाए।

जरूरत है सख्त कार्रवाई की
इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है। पुलिस को चाहिए कि वह रात्रि गश्त को प्रभावी बनाए, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करे। साथ ही, पीड़ितों को भरोसा दिलाना भी जरूरी है कि कानून उनके साथ है और न्याय मिलेगा।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*