जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

VDA ने औद्योगिक क्षेत्र में चलाया अतिक्रमण पर बुलडोजर, आधा दर्जन पक्का मकानों और डेढ़ दर्जन गुमटियां ध्वस्त

अभियान के तहत लगभग छह पक्के निर्माण और 18 गुमटियों को ध्वस्त कराया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई थी।
 

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में चला बुलडोजर अभियान

पटनवा तिराहे से मेन सड़क तक चला ध्वस्तीकरण अभियान

एक-एक करके आधा दर्जन पक्के मकान हुए जमींदोज

डेढ़ दर्जन गुमटियों को हटाकर खाली करायी जमीन

चंदौली जिले के नियामताबाद क्षेत्र के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में अतिक्रमण पर शुक्रवार की शाम बड़ा एक्शन हुआ। यूपीएसआईडीसी ने पटनवा तिराहे से मुख्य मार्ग तक अतिक्रमण कर बनाए गए आधा दर्जन पक्के निर्माण और करीब डेढ़ दर्जन गुमटियों पर बुलडोजर चला दिया।

यूपीएसआईडीसी के प्रबंधक रामाश्रय पटेल ने बताया कि अभियान के तहत लगभग छह पक्के निर्माण और 18 गुमटियों को ध्वस्त कराया गया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई थी। पटनवा तिराहे से लेकर मुख्य मार्ग तक गुमटियां रखकर लोगों ने रास्ता घेर रखा था। इस मुद्दे को लेकर रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस मिश्र और रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने लगातार आवाज उठाई थी।

शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्तीकरण शुरू किया गया। अतिक्रमण हटने से औद्योगिक क्षेत्र का रास्ता साफ हुआ है, लेकिन जिन लोगों की गुमटियां और पक्के निर्माण टूटे हैं, उन्होंने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि रोजी-रोटी का सहारा छिन जाने से वे अब परेशान हो गए हैं।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*