अमोघपुर में जलभराव से त्रस्त ग्रामीण.पीडब्ल्यूडी ने तोड़ी पुरानी पाइपलाइन, 7 महीने से बाढ़ जैसी स्थिति
कंपनियों के लापरवाही से परेशान है अमोघपुर गांव के लोग
प्रदर्शन करके को साहब को सौप है ज्ञापन
125 लाख की परियोजना को क्षतिग्रस्त करके बढ़ा दी है गांव वालों की मुश्किलें
चन्दौली जिले के नियामताबाद ब्लॉक अंतर्गत अमोघपुर गांव में जलनिकासी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं और बुजुर्गों सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान ग्राम प्रधान सुनील चौहान ने बताया कि 2017 में तत्कालीन सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने 1.25 करोड़ रुपये की लागत से ह्यूम पाइप लाइन बिछवाई थी। इस नाले को चकिया तिराहा भीला से जोड़ा गया था। 2025 में पीडब्ल्यूडी और इफको कंपनी ने ग्राम सभा की अनुमति से ढलान का काम शुरू किया। कंपनी ने 25 लाख रुपये की लागत वाली 1000 मीटर ह्यूम पाइप लाइन को तोड़ दिया। इसके बाद से गांव में पिछले 7 महीनों से बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
जलमग्न क्षेत्र में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं गिरकर घायल हो रहे हैं। करीब 1000 ग्रामीणों ने दोनों कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे सीओ ने स्थिति को शांत कराया और जल्द ही जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराने का आश्वासन दिया।
प्रधान के अनुसार, पीडब्ल्यूडी एक मीटर का सीवर 18 इंच का बना रही है। पुराने सीवर से दो फीट नीचे नए सीवर का निर्माण हो रहा है। ग्रामीणों ने कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर वे मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






