जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

दुल्हन के कमरे में घुसा 'फर्जी नाई', उड़ा ले गया गहने और मोबाइल; कूड़ेदान में मिला बैग, जांच में जुटी अलीनगर पुलिस

चन्दौली के एक मैरिज लॉन में शादी के दौरान दुल्हन के कमरे से लाखों के जेवर, कैश और मोबाइल चोरी हो गए। पीड़ित पिता ने लॉन संचालक पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

 
 

दुल्हन के कमरे से लाखों की चोरी

मैरिज लॉन संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कटशीला के कूड़ेदान में मिला खाली बैग

खुद को नाई बताकर आया था चोर

अलीनगर पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

चंदौली जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शादी की खुशियाँ उस समय फीकी पड़ गईं जब दुल्हन के कमरे से चोर ने लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह पूरी घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव के पास स्थित 'सीमा विला लॉन' की है। इस मामले में लड़की के पिता ने अलीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

wedding-theft-case-lawn-owner-booked

दुल्हन के कमरे में घुसा 'फर्जी नाई'
बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले प्रमोद कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि 24 जून की रात को उनकी बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक अनजान लड़का वहाँ घूमता हुआ दिखाई दिया। जब घरवालों ने उससे पूछताछ की, तो उसने खुद को नाई पक्ष का आदमी बताया। इसके बाद घरवालों ने उसे वहाँ से हटा दिया, लेकिन चोर घात लगाकर सही मौके का इंतजार करता रहा।

wedding-theft-case-lawn-owner-booked

गहने गायब, कूड़ेदान में मिला सामान
आरोप है कि 25 जून की रात करीब 2:30 बजे, जब सब व्यस्त थे, उसी लड़के ने मौका पाकर दुल्हन के कमरे में एंट्री की। उसने वहाँ रखा सोने का हार, कान का सेट, दो अंगूठियां, चांदी की पायल, बिछिया, एंड्रॉइड मोबाइल और पर्स में रखे कैश पर हाथ साफ कर दिया। जब चोरी का पता चला तो हड़कंप मच गया। बाद में मोबाइल लोकेशन के आधार पर परिजन कटशीला इलाके में पहुँचे, जहाँ एक मंदिर के पास कूड़ेदान से खाली पर्स, बैग और मोबाइल बरामद हुआ।

लॉन संचालक पर मिलीभगत का शक
पीड़ित पिता ने अपनी तहरीर में सीमा विला लॉन के संचालक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि लॉन मालिक की उस अनजान चोर से मिलीभगत हो सकती है। घटना के बाद जब सीसीटीवी फुटेज मांगी गई, तो कैमरे बंद होने की बात कहकर बात टालने की कोशिश की गई। हालांकि, पुलिस इन सभी आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है। अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*