3 साल में प्रेम कहानी का दुखद अंत, पति-पत्नी के विवाद के बाद मारपीट में घायल पत्नी की मौत

तारापुर में पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद
मारपीट में घायल पत्नी का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा था इलाज
अस्पताल में पत्नी ने तोड़ दिया दम
तीन साल पहले हुआ था प्रेम विवाह
चंदौली जिले के अलीनगर थाना के तारापुर गांव में पति-पत्नी की विवाद के बाद दोनों में मारपीट हो गई। महिला को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। तीन वर्ष पहले सतीश शर्मा ने आंध्र प्रदेश की युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने एक वर्ष का एक बच्चा भी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

अलीनगर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी जयनाथ शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ लखनऊ में मकान बनाकर रहते हैं। इनके भाई के लड़के की शादी 16 अप्रैल को थी। शादी का आयोजन बसिला गांव में किया गया था। शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले जयनाथ शर्मा अपने परिवार के साथ तारापुर आए हुए थे। शादी के दिन परिवार के सभी सदस्य बसिला चले गए थे। इनका छोटा पुत्र सतीश शर्मा अपनी पत्नी भूरा मारिया रम्या (28) और एक वर्षीय पुत्री चीकू के साथ घर पर ही रुक गया। रात में पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो मारपीट शुरू हो गई। सतीश के हमले से भूरा मारिया रम्या सीढ़ी से गिर पड़ी और गंभीर रूप से चोटिल हो गई।
अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि सतीश और भूरा मारिया राम्या का प्रेम विवाह वर्ष 2022 में हुआ था। किसी विवाद को लेकर पति पत्नी में मारपीट हो गई। इसमें पत्नी चोटिल हो गई। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। तहरीर नही मिली है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*