बेटिकट यात्रियों के खिलाफ चल रहा है अभियान, पूरे मंडल में पकड़े गए 1693 बेटिकट रेल यात्री
PDDU रेल मंडल में चल रहा चेकिंग अभियान
एक ही दिन में पकड़े गए 1695 बेटिकट यात्री
सभी से वसूला गया 9 लाख 41 हजार का जुर्माना
चंदौली जिले के पीडीडीयू जंक्शन सहित मंडल के आस पास के स्टेशनों पर शुक्रवार को बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चलटिकट परीक्षकों ने 1693 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। वही बेटिकट यात्रियों से 9 लाख 41 हजार जुर्माना किया गया। टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बेटिकट यात्रियों में अफरातफरी मची रही।
वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन के अगुवाई में शुक्रवार को बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान सुबह छह से देर शाम तक चला। इसमें दर्जनों की संख्या में चलटिकट परीक्षक और आरपीएफ के जवान शामिल रहे। अभियान के तहत्त पीडीडीयू जंक्शन, गया, सासाराम, डेहरी ओन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ एवं जपला आदि स्टेशनों पर बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ हुई।
वही बक्सर-पीडीडीयू, वाराणसी-पीडीडीयू, सासाराम-पीडीडीयू, आरा-सासाराम, गढ़वा रोड-डेहरी ओन सोन, किउल-गया, गोमो गया एवं पटना-गया खंड की ट्रेनों में भी बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। जिसमें 1695 बिना टिकट यात्री पकड़े गये। जिनसे 9,41,010/- की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






