जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, डीआरएम ने दिलाई हरित शपथ, प्रभात फेरी, सिग्नेचर कैंपेन व जूट बैग किया गया वितरण

चंदौली जिले के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में आगामी विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर व्यापक पर्यावरण जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।
 

चंदौली जिले के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में आगामी विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर व्यापक पर्यावरण जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। मंडल रेल प्रबंधक  उदय सिंह मीना ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों को 'हरित शपथ' दिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके बाद “प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति से नाता जोड़ो” नारे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई जो कार्यालय से यूरोपीयन कॉलोनी होते हुए पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक गई। इसमें स्काउट एंड गाइड, स्कूली छात्र और रेलवे कर्मचारी शामिल हुए।


जंक्शन पर हस्ताक्षर अभियान (Signature Campaign) चलाया गया जिसमें यात्रियों और कर्मियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यात्रियों को प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए जागरूक करते हुए पर्यावरण अनुकूल जूट बैग भी वितरित किए गए।

xsf


इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक  दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे। मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों – गया, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड आदि पर भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।


यह अभियान 5 जून तक चलेगा, जिसमें स्वच्छता, कचरा प्रबंधन व प्लास्टिक मुक्त वातावरण हेतु विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित भारत की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*