जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सूअर के मांस के साथ पकड़े गए 2 शिकारी, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

 जंगली सूअरा के मांस को शिकारी गाड़ी से बेचने ले जा रहे थे। वाइल्ड लाइफ एक्ट का मामला दर्ज हुआ है। शिकार में प्रयुक्त अवैध असलहा तथा गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।
 

नौगढ़ क्षेत्र के जय मोहनी रेंज में जंगली सूअर का शिकार

बोलेरो पर लादकर ले जा रहे थे जंगली सूअर का मांस

कोर्ट के आदेश पर भेजे गए जेल

चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र के जय मोहनी रेंज में बोलेरो पर लादकर जंगली सूअर का मांस लेकर भाग रहे दो शिकारियों को गाड़ी और बंदूक के साथ पकड़ा है। साथ ही साथ सहित बोलेरो दोनों शिकारियों को वन विभाग ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां न्यायाधीश की अनुमति से दोनों को जेल भेज दिया गया हैष

 इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय वन अधिकारी मकसूद हुसैन ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अमदहा बीट में आरक्षित वन क्षेत्र के बटौआ  गांव के समय वन विभाग की टीम ने छापा मार कर शिकारियों को पकड़ा है। इसमें पकड़ा गया एक शिकारी अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय राम प्रवेश (उम्र 42 साल) सोनभद्र जिले का निवासी है और इसके साथ दूसरा पकड़ा गया व्यक्ति गुरु प्रसाद खरवार नौगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी गांव का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि ये दोनों जंगली सूअर का शिकार कर महिंद्रा बोलेरो से भाग रहे थे। जब इनको पड़कर उनके वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें एक-एक नाली 12 बोर की बंदूक, पांच जिंदा कारतूस, तीन खाली कारतूस के साथ-साथ जंगली सूअर के 6 पैर, एक सिर और 12 किलोग्राम मांस  बरामद करने में सफलता मिली है।

 अपराध में पूर्णतः संलिप्तता की पुष्टि होने पर आरोपी अशोक कुमार स्व.राम प्रवेश, निवासी  बहेरी, थाना करमा, जिला सोनभद्र एवं गुरु प्रसाद खरवार पुत्र स्व. खिचडु़ निवासी बाघी थाना नौगढ़ जनपद चंदौली पर वन अपराध का मामला दर्ज कर वन्य जीव प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 44, 50, 51, 52 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों का मेडिकल परीक्षण के बाद गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इसके बाद जय मोहनी रेंज के बंद क्षेत्राधिकारी मकसूद हुसैन की लिखित तहरीर पर जय मोहनी वन रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया और विधिक कार्यवाही करने के बाद न्यायालय के निर्देश पर शिकारियों को जेल भेज दिया गया है।        
डीएफओ बोले

 जंगली सूअरा के मांस को शिकारी गाड़ी से बेचने ले जा रहे थे। वाइल्ड लाइफ एक्ट का मामला दर्ज हुआ है। शिकार में प्रयुक्त अवैध असलहा तथा गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*