जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

महिला हिंसा के विरोध में नौगढ़ में कई कार्यक्रम, साइकिल रैली के साथ साथ गोष्ठी का आयोजन

थाना प्रभारी नौगढ़ ने घरेलू हिंसा कानून तथा  महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में जानकारी दी। कहा कि हिंसा का शिकार महिलाएं तत्काल पुलिस को सूचित करें।
 

महिला हिंसा विरोध में थाने में हुई गोष्ठी

ग्राम्या संस्थान व इंडिया नेटवर्क ने किया आयोजन

एसडीएम भी कार्यक्रम में हुए शामिल

चन्दौली जिले के तहसील नौगढ़ में महिला हिंसा के विरोध में ग्राम्या संस्थान व इंडिया नेटवर्क ओर से शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने तेंदुआ स्थित अंबेडकर पार्क से साइकिल रैली निकाली।

Gosthi in Naugarh


आपको बता दें कि महिला हिंसा रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया। रैली विभिन्न गांवों का  भ्रमण करने के बाद नौगढ़ थाने पहुंचकर समाप्त हुई। रैली को  प्रमुख समाज सेवी जयप्रकाश सिंह उर्फ शेरू यादव, थाना प्रभारी दीनदयाल पांडे थानाध्यक्ष चकरघट्टा हरिश्चंद्र सरोज  ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

साईकिल  रैली में चल रहे विद्यार्थी हर महिला का है अधिकार-अपराध मुक्त हो घर परिवार, चुप्पी तोड़ो-हिंसा रोको और महिला हिंसा बंद करो आदि नारे लगा रहे थे। थाना परिसर पहुंचने के बाद रैली सभा में तब्दील हो गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य अतिथि  एसडीएम डॉ अतुल गुप्ता ने कहा कि बिना भेद भाव के बालक बालिकाओं को समान शिक्षा दिया जाना चाहिए।

Gosthi in Naugarh
 ग्राम्या की निदेशक बिंदु सिंह ने बताया कि 25 नवंबर अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस के रूप में मनाया जाएगा। महिलाओं पर होने वाली हिंसा रोकने के लिए सरकार ने वर्ष 2005 में महिला संरक्षण अधिनियम बनाया लेकिन यह कानून व्यवहारिक रूप से लागू नहीं हो पा रहा है। इसके लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा। थाना प्रभारी नौगढ़ ने घरेलू हिंसा कानून तथा  महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में जानकारी दी। कहा कि हिंसा का शिकार महिलाएं तत्काल पुलिस को सूचित करें।


समाजसेवी  जय प्रकाश सिंह उर्फ शेरू यादव ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई लिखाई हेतु उचित माहौल देना परिवार की भी जिम्मेदारी है। आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र यादव तथा संचालन नीतू सिंह ने किया।  रैली व गोष्ठी में विभिन्न गांवों से आए बालक बालिकाओं के अलावा प्रियंका, ज्योति, अमरजीत, त्रिभुवन, रामविलास, त्रिभुवन, श्री राम बलिराम,  शामिल रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*