जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ बार के अध्यक्ष बने सत्यानंद तिवारी, कैलाश सिंह मौर्य को दी 11 वोटों से शिकस्त

तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में सोमवार को सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। दिन में तीन बजे तक 33 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
 

नौगढ़ में बार एसोसिएशन का चुनाव

सत्यानंद तिवारी ने कैलाश सिंह मौर्य को 11 मतों से हराया

अन्य पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा 
 

चन्दौली जिले के तहसील नौगढ़ में बार एसोसिएशन के चुनाव में सत्यानंद तिवारी अध्यक्ष चुने गए। सत्यानंद ने प्रतिद्वंदी कैलाश सिंह मौर्य को 11 मतों से पराजित किया है। अन्य पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।

आपको बता दें कि  मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी हेमंत कुमार मौर्य और सहायक चुनाव अधिकारी अजीत कोल  ने अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। समर्थकों ने अध्यक्ष के साथ सभी पदाधिकारियों का भी फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। 

तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में सोमवार को सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। दिन में तीन बजे तक 33 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद गिनती हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर सत्यानंद तिवारी ने 22 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी कैलाश सिंह मौर्य को को 11 मतों से पराजित किया। इसी तरह रणविजय यादव उपाध्यक्ष, विभूति नारायण महामंत्री, रवि शंकर भारती कोषाध्यक्ष चयनीत हुए। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। 

यहां प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ताओं में  सच्चिदानंद पांडेय, राजेंद्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, कृष्णानंद मौर्य, जेसलाल, अनूप द्विवेदी, वेद प्रकाश दुबे आदि ने विजेता अधिवक्ताओं का स्वागत किया।
 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*