जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

नौगढ़ में आ रहे हैं सुरों के दो जादूगर, बिरहा प्रेमी मौका मिस ना करें

दोनों कलाकार राष्ट्रीय मंचों पर भी चमक बिखेर चुके हैं। दूरदर्शन, आकाशवाणी और महुआ चैनल जैसे लोकप्रिय माध्यमों पर अपनी प्रस्तुति देकर ये अपने कला कौशल का लोहा मनवा चुके हैं।
 

2 अक्टूबर को राम कथा मंच पर होगा भव्य बिरहा कार्यक्रम

बिरहा दंगल में आमने-सामने होंगे ओम प्रकाश यादव और MLC काशीनाथ यादव

दोनों कलाकार राष्ट्रीय मंचों पर कर चुके हैं शानदार प्रस्तुति

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में नवरात्रि के 9 दिनों की कथा और भक्ति के रंग में रंगी श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, बाघी अब श्रोताओं के लिए एक ऐसा तोहफ़ा लेकर आई है, जो नौगढ़ की शाम को सुरों से सराबोर कर देगा। 

आपको बता दें कि 2 अक्टूबर की रात राम कथा के मंच पर  बिरहा के दो बेमिसाल चर्चित बिरहा गायक ओम प्रकाश यादव और काशीनाथ यादव (पूर्व एमएलसी) रहेंगे। लोकसंगीत के ये दिग्गज अपने बिरहा गीतों और लयबद्ध प्रस्तुति से ऐसा माहौल बनाएंगे कि दर्शक झूम उठेंगे।

Birha dangal

कलाकारों की खासियत जानिए

ओम प्रकाश यादव बिरहा की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। उनकी प्रस्तुतियों में दर्द, वीर रस और सामाजिक संदेश का अद्भुत संगम मिलता है। मंच पर उनकी आवाज़ की गहराई और सुरों का उतार-चढ़ाव श्रोताओं को भावविभोर कर देता है।

काशीनाथ यादव (पूर्व एमएलसी) लंबे समय से लोकसंगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनके गीतों में पूर्वांचल की धरती की सुगंध और लोकजीवन की झलक मिलती है। तेज़ लय और धारदार शब्दों से भरे उनके बिरहा गीत श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर देते हैं।

Birha dangal

दोनों कलाकार राष्ट्रीय मंचों पर भी चमक बिखेर चुके हैं। दूरदर्शन, आकाशवाणी और महुआ चैनल जैसे लोकप्रिय माध्यमों पर अपनी प्रस्तुति देकर ये अपने कला कौशल का लोहा मनवा चुके हैं। अब वही राष्ट्रीय मंचों की चमक और सुरमयी जादू नौगढ़ की धरती पर उतरने वाला है।

Birha dangal

बताया जा रहा है कि समिति ने कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं। मंच को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाने के साथ ही साउंड सिस्टम प्रोफेशनल स्तर का होगा और सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए भी स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। 

दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने चंदौली समाचार को बताया कि “यह कार्यक्रम नौगढ़ वासियों के लिए यादगार होगा। हम चाहते हैं कि लोग आएं और नवरात्रि के बाद भी भक्ति व लोकसंगीत का आनंद लें।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*