जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

देख लीजिए डीएम साहब, नौगढ़ में ब्लैक में खाद बेचने की हो रही तैयारी, टालमटोल करने पर फूटा किसानों का गुस्सा

तहसील नौगढ़ में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर गुरुवार को किसानों का गुस्सा खाद रहने के बाद भी टालमटोल करने के चलते उबल पड़ा। बड़ी संख्या में किसान सुबह से ही डीएपी खाद लेने के लिए साधन सहकारी समिति, नौगढ़ पर पहुंचे थे।
 

सचिव पर खाद ब्लैक करने का आरोप

आंदोलन की चेतावनी दे रहे किसान

 

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर गुरुवार को किसानों का गुस्सा खाद रहने के बाद भी टालमटोल करने के चलते उबल पड़ा। बड़ी संख्या में किसान सुबह से ही डीएपी खाद लेने के लिए साधन सहकारी समिति, नौगढ़ पर पहुंचे थे। लेकिन निराश होकर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा, जिसके बाद नाराज किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।

किसानों ने सचिव राम अवध पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए  विरोध प्रदर्शन किया। उनका  कहना था कि सचिव ने पहले यह आश्वासन दिया था कि हल्का लेखपाल के आने के बाद खाद का वितरण किया जाएगा। लेकिन दिन भर इंतजार के बावजूद न तो लेखपाल आए और न ही खाद का वितरण किया गया।

किसानों ने सचिव पर कस्बा के  दुकानदारों से मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर खाद की आपूर्ति में देरी की जा रही है, ताकि इसे मार्केट में कालाबाजारी में बेचा जा सके। किसानों की धान की फसल बर्बाद होने की कगार पर है, जिससे उनका आक्रोश और भी बढ़ गया है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खाद उपलब्ध नहीं कराया गया, तो प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर ताला लगाकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 

इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से एडवोकेट रणविजय सिंह यादव, अभिजीत सिंह, बहादुर केसरी, इंद्रजीत सिंह, नंदलाल, फक्कड़, रामशरण, शिवदास, और भगवान दास शामिल थे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*