आखिर नौगढ़ में बज ही गई BSNL की घंटी, लौवारीकलां पंचायत के 4 गांवों को मिला 4G नेटवर्क का तोहफ़ा
चंदौली में भी जुड़ा डिजिटल इंडिया का नया अध्याय
चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र में लगे 4G टावर
प्रधान मंत्रालय में करते रहे लिखा पड़ी
चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में पंचायत लौवारीकलां के अंतर्गत आने वाले गांव लेड़हा, लतमरवां, डकहीं और जमसोती में लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार BSNL 4G नेटवर्क की शुरुआत हो गई। नेटवर्क की कमी से परेशान ग्रामीणों के चेहरे पर अब ख़ुशी साफ झलक रही है।

इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 150 से अधिक 4G टावर साइटों पर हुआ। उत्तर प्रदेश, असम, राजस्थान, बिहार, गुजरात, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई केंद्रीय मंत्री भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय व राज्य मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ।
चंदौली में भी जुड़ा डिजिटल इंडिया का नया अध्याय
इस राष्ट्रीय उद्घाटन के साथ ही चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ के जमसोती ग्राम में BSNL का 4G मोबाइल टावर शुरू हुआ। यहां पहले किसी भी कंपनी का नेटवर्क नहीं था। जमसोती के रेस्ट हाउस में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका सीधा प्रसारण BSNL के शिवपुरवा कार्यालय स्थित सभा कक्ष से हुआ।
राजदरी रिजार्ट पर आयोजित कार्यक्रम में चंदौली के जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगे, बीएसएनएल वाराणसी के प्रधान महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता, उप महाप्रबंधक एम. के. सिंह, सहायक महाप्रबंधक मान सिंह पटेल, TCS की तरफ से बलवंत सिंह और संतोष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र में लगे 4G टावर
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि चंदौली, मिर्जापुर एवं सोनभद्र में कुल 128 BSNL 4G मोबाइल टावर लगाए गए हैं, जो पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित हैं। चंदौली में 9 (सैचुरेशन) और 6 (LWE) 4G टावर, मिर्जापुर में 41 (सैचुरेशन) और 6 (LWE) 4G टावर – सोनभद्र में 66 (LWE) 4G टावर, विशेष रूप से चंदौली जनपद में जमसोती, पथरौर, हिनौत घाट, चकरघटृटा (चंदौली) और मडपा, नकटवर, चाँची कलां, वरवारी, सिरिया, रानितली (मिर्जापुर-सोनभद्र) जैसे सीमावर्ती व दूरदराज के गांवों में टावर लगाए गए हैं।

इन गांवों में पहले की स्थिति – गांव कटा हुआ था डिजिटल इंडिया से
नेटवर्क न होने के कारण बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा नहीं मिल पा रही थी। कॉलेज और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को कस्बों तक जाना पड़ता था। मरीजों को टेलीमेडिसिन और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा आती थी। किसानों को मौसम, सरकारी योजनाओं और फसल की मंडी कीमतों की जानकारी समय पर नहीं मिलती थी। बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट के लिए लोगों को कई किलोमीटर दूर कस्बों में जाना पड़ता था।
अब नई उम्मीद – गांव बनेगा डिजिटल
BSNL 4G की शुरुआत के बाद अब ग्रामीणों को
– बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई और कोचिंग
– टेलीमेडिसिन व स्वास्थ्य सेवाओं तक सीधी पहुंच
– बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और सरकारी योजनाओं की सुविधा गांव में ही
– किसानों को ताज़ा जानकारी समय पर मिलेगी
– युवाओं के लिए रोज़गार व प्रशिक्षण के नए अवसर खुलेंगे

प्रधान मंत्रालय में करते रहे लिखा पड़ी
इस सुविधा को लाने में प्रधान यशवंत सिंह यादव ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने BSNL अधिकारियों से लेकर मंत्रालय और भारत सरकार तक लगातार पत्राचार किया। महीनों तक बैठकें, ज्ञापन, प्रस्ताव और लिखापढ़ी की। ग्रामीणों की परेशानी को बार-बार उजागर किया। अंततः उसी दृढ़ता और संघर्ष का नतीजा है कि आज “बीएसएनएल की घंटी बज ही गई” और गांव जुड़ गया डिजिटल इंडिया से।
प्रधान यशवंत सिंह यादव के लगातार पत्राचार नतीजा
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि यह सुविधा विकास की बड़ी सौगात है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग और संचार सेवाओं में नई गति आएगी। युवाओं ने उम्मीद जताई कि इससे रोजगार और व्यवसाय के भी नए रास्ते खुलेंगे। महिलाओं ने कहा कि अब उन्हें योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं के लिए कस्बों तक नहीं जाना पड़ेगा।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








