जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ में महिला सुरक्षा की हुंकार, डिजिटल हिंसा के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च

हर हाथ में कैंडल और हर कदम पर गूंजते नारों ने नौगढ़ को महिला सुरक्षा के समर्थन में एक संकल्पित शहर में बदल दिया।
 

किशोरियों के वास्ते खाली कर दो रास्ते 


 नौगढ़ में कैंडल मार्च निकालकर किया ऐलान


 हिंसा के विरोध में उठी बुलंद महिलाओं के लिए आवाज


ऑनलाइन धमकी और अभद्र कमेंट होने पर 1090 पर कॉल करें 


समाजसेवी शेरू यादव ने बतायी काम की जानकारी

चंदौली जिले के नौगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर समाज एक स्वर में खड़ा होता दिखाई दिया। ग्राम्या संस्थान द्वारा चलाए जा रहे 16 दिवसीय अभियान के तहत रविवार को शाम नौगढ़ थाना से नौगढ़ बाजार तक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया,  जिसमें पुलिस–प्रशासन, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी किशोर–किशोरियाँ और स्थानीय जनता ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि अब हिंसा नहीं सुरक्षा, सम्मान और अधिकार ही महिलाओं का भविष्य है। हर हाथ में कैंडल और हर कदम पर गूंजते नारों ने नौगढ़ को महिला सुरक्षा के समर्थन में एक संकल्पित शहर में बदल दिया।

candlelight march in Naugarh voice raised for women against violence Call 1090 for online threats and indecent comments
नौगढ़ थाना से नौगढ़ बाजार तक विशाल कैंडल मार्च

आपको बता दें कि माह मार्च शुरू होने से गांव-गांव  चौपाल के माध्यम से  गोष्ठी आयोजित की गई। ग्राम प्रधान लौवारी कला यशवंत सिंह यादव ने कहा  “महिलाएं सुरक्षित होंगी तो समाज सुरक्षित होगा। अब चुप रहने का दौर खत्म, चाहे घर की हिंसा हो या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उत्पीड़न हर हाल में कार्रवाई और संघर्ष होगा।” वहीं समाजसेवी जयप्रकाश सिंह उर्फ शेरू यादव ने कहा कि ऑनलाइन धमकी, फोटो का गलत इस्तेमाल, मोबाइल पर ब्लैकमेल और अभद्र कमेंट को सहना नहीं है। बेटी और बहनों को उनके अधिकार व कानूनी सहायता नंबरों के बारे में शिक्षित करना ही वास्तविक सुरक्षा है। दोनों वक्तव्यों ने प्रतिभागियों में ऊर्जा भर दी और हिंसा के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प मजबूत हुआ।


अभियान की थीम —डिजिटल हिंसा के उन्मूलन हेतु एकजुट हों 
ग्राम्या संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में 16 दिवसीय अभियान की थीम  महिलाओं, लड़कियों के प्रति होने वाली डिजिटल हिंसा का उन्मूलन  एकजुट हों, निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के साथ डिजिटल उत्पीड़न तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए टेक्नोलॉजी के सुरक्षित उपयोग और शिकायत दर्ज कराने की जागरूकता बेहद जरूरी है।


कैंडल मार्च में नौगढ़ थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल सरिता और ममता समेत दर्जनों पुलिसकर्मी, ग्राम प्रधान बजरडीहा संजय यादव, ग्राम प्रधान लौवारी कला  यशवंत सिंह यादव, समाजसेवी  जयप्रकाश उर्फ शेरू यादव, सुरेंद्र सिंह के साथ विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों किशोर-किशोरियाँ और संस्था के कार्यकर्ता शामिल रहे।


नारों से गूंज उठा नौगढ़ बाजार

कैंडल मार्च के दौरान प्रतिभागी लगातार प्रभावशाली नारे लगाते रहे...

 किशोरियों के वास्ते, खाली कर दो रास्ते

 उमड़ी है देखो सारी दुनिया, अब भागेगी हिंसा

 1090 पर फोन करो, महिला हिंसा बंद करो

 1930 पर फोन करो, डिजिटल हिंसा बंद करो

 112 पर फोन करो,  सभी मुसीबत से बचो

इन नारों ने हिंसा के खिलाफ एकजुटता और जागरूकता का माहौल मजबूत किया। 

कैंडल मार्च नौगढ़ बाजार पहुंचकर संपन्न हुआ, जहाँ प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा  सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश को दोहराते हुए आने वाले दिनों में स्वयं तथा अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*