जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकरघट्टा पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार, SDM कोर्ट से जारी था वारंट

थाना चकरघट्टा पुलिस द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बी.एन.एस.एस  से सम्बन्धित वारण्ट जारी किया गया था ।
 

चंदौली जिले की थाना चकरघट्टा पुलिस द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बी.एन.एस.एस  से सम्बन्धित वारण्ट जारी किया गया था ।


    बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित, व वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद मय हमराह द्वारा माननीय न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट नौगढ़ जनपद चन्दौली द्वारा निर्गत वारण्ट सम्बन्धित कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या टी202514180500366 अन्तर्गत धारा 126/135 बी.एन.एस.एस  से सम्बन्धित वारण्टी राम मनोज पुत्र रामअवतार निवासी ग्राम देवदत्तपुर थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


इस दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार राय, हेड कांस्टेबल संजय कुमार साहू सम्मलित रहे।

                                                                   

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*