जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

नौगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: महिला की मौत, ससुर की हालत नाजुक, परिवार में मचा कोहराम

चंदौली के नौगढ़ में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 41 वर्षीय महिला की जान चली गई, जबकि ससुर गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा। जानिए जनकपुर गांव में हुए इस दर्दनाक हादसे की पूरी खबर!

 
 

चंदौली के नौगढ़ में आकाशीय बिजली गिरी

सफाई के दौरान गाज की चपेट में आए ससुर-बहू

तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

जिला अस्पताल लोढ़ी सोनभद्र में ससुर की हालत नाजुक

पीड़ित परिवार के लिए ग्रामीणों ने मांगी प्रशासनिक मदद

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील स्थित चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

सफाई के दौरान गिरी गाज
घटना के समय 41 वर्षीय रीता देवी अपने 65 वर्षीय ससुर रामसनेही के साथ घर के पीछे जमा कूड़ा-कचरा साफ कर रही थीं। इसी दौरान आसमान से आकाशीय बिजली सीधे उन पर आ गिरी। बिजली की चपेट में आते ही दोनों बुरी तरह झुलस कर मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
हादसे के तुरंत बाद रोते-बिलखते परिजन ग्रामीणों की मदद से दोनों को आनन-फानन में सोनभद्र स्थित जिला अस्पताल लोढ़ी ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद रीता देवी को मृत घोषित कर दिया। करीब दो घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया, वहीं ससुर रामसनेही का इलाज जारी है और उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
रीता देवी की मौत से उनके तीन छोटे-छोटे बेटों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। इस दुखद घटना के बाद से ही पूरे जनकपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*