जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मझगावां पंचायत में बसाई जाएगी नई बस्ती, CDO ने SDM-नौगढ़ को दिया है खास निर्देश

चंदौली के मझगावां में कोल समुदाय के 80 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर मिलेंगे। सीडीओ आर. जगत साईं ने अधिकारियों के साथ भूमि का निरीक्षण कर इसे विकसित करने के निर्देश दिए।

 

मझगावां गांव में नई आवासीय बस्ती

कोल समुदाय के लिए आवास योजना

सीडीओ का मझगावां भूमि निरीक्षण

नौगढ़ तहसील में गरीब कल्याण योजना

मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ

चंदौली जिले में तहसील नौगढ़ के मझगावां गांव में गरीब और वंचित तबके के लिए बड़ी पहल की शुरुआत हो गई है। कोल समुदाय के लगभग 80 पात्र परिवारों को जमीन के साथ मुख्यमंत्री आवास उपलब्ध कराने की योजना को प्रशासनिक स्तर पर हरी झंडी मिल गई है। योजना के तहत एक ही स्थान पर नई आवासीय बस्ती विकसित की जाएगी, जहां लाभार्थियों को पक्का घर और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 

Image


योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए शुक्रवार को  मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने अधिकारियों की टीम के साथ मझगावां गांव में पहुंचकर संभावित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम विकास मित्तल और परियोजना निदेशक बीबी सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कई स्थानों का जायजा लेकर भूमि की स्थिति और उपलब्धता का आकलन किया। 


विवाद मुक्त जमीन के लिए एसडीएम को दिया खास निर्देश 
निरीक्षण के दौरान CDO ने एसडीएम को स्पष्ट निर्देश दिया कि आवास निर्माण के लिए ऐसी जमीन का चयन किया जाए जो पूरी तरह विवाद मुक्त हो। उन्होंने कहा कि भूमि राजस्व या ग्राम समाज की होनी चाहिए और उस पर वन विभाग या अन्य किसी विभाग का दावा नहीं होना चाहिए, ताकि निर्माण कार्य में किसी तरह की बाधा न आए। 


80 परिवारों को मिलेगा अपना आशियाना 
जिला प्रशासन की योजना के अनुसार चयनित भूमि पर 80 पात्र कोल परिवारों के लिए मुख्यमंत्री आवास बनाए जाएंगे। इन आवासों को पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे लाभार्थियों को एक ही परिसर में बेहतर आवासीय व्यवस्था मिल सके। 

लाभार्थियों से संवाद कर दिया भरोसा
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने गांव में मौजूद लाभार्थियों से बातचीत भी की और उन्हें भरोसा दिलाया कि भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। उन्होंने BDO विकास सिंह को निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभार्थियों का सत्यापन निष्पक्ष तरीके से कराया जाए, ताकि योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच सके।‌ इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह उर्फ सुड्डू, डीसी मनरेगा आर.के. चतुर्वेदी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत उपेंद्र साहनी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ईश्वर कोल, पंचायत सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*