जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मुख्य वन संरक्षक में पौधरोपण की परखी हकीकत, वन अपराध रोकने के लिए अधिकारी करें गश्त

मुख्य वन संरक्षक के निरीक्षण में नौगढ़, जयमोंहनी व मझगांई रेंज का पौधरोपण का कार्य संतोषजनक मिला। अधीनस्थों को पौधों की सुरक्षा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही वन क्षेत्र में रहने वाले वन्य जीव जंतुओं के बारे में जानकारी हासिल की।
 

 मुख्य वन संरक्षक ने देखी हकीकत

जंगल में सूख रहे पौधे को बदलने का दिया निर्देश

  मेड़ों पर भी पौधे लगाने की समझायी जरूरत

चंदौली जिले में नौगढ़ इलाके में वन अपराध रोकने के लिए वनाधिकारी जंगलों में गश्त करें और प्लांटेशन स्थलों में सूख रहे पौधों की निराई गुड़ाई के साथ हैं। मृत पौधों के स्थान पर नए पौधों का रोपण करें। यह निर्देश रविवार को प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) पश्चिमी क्षेत्र डॉ. शेषनाथ मिश्र ने वन क्षेत्र का दौरा करने के बाद वन क्षेत्राधिकारियों को दिया।

मुख्य वन संरक्षक ने सूख रहे पौधों को बरसात का इंतजार किए बिना पानी दिए जाने का निर्देश दिया। मुख्य वन संरक्षक दो दिवसीय दौरे पर रविवार को नौगढ़ पहुंचे। तहसील नौगढ़ में कराए गए पौधरोपण की प्रभागीय वनाधिकारी रणबीर मिश्रा से जानकारी ली और भौतिक सत्यापन करते हुए पौधरोपण कार्य की हकीकत को परखा।

Chief Forests

मुख्य वन संरक्षक के निरीक्षण में नौगढ़, जयमोंहनी व मझगांई रेंज का पौधरोपण का कार्य संतोषजनक मिला। अधीनस्थों को पौधों की सुरक्षा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही वन क्षेत्र में रहने वाले वन्य जीव जंतुओं के बारे में जानकारी हासिल की।

Chief Forests

मुख्य वन संरक्षक के निरीक्षण होने की खबर पर पूरा वन स्टॉफ सतर्क रहा। नौगढ़ रेंज में 2023 के अर्रा रोपावनी में 10 हेक्टेयर, मझगांई रेंज के परसहवा रोपावनी के 10 तथा शोभा रोपाननी 20 हेक्टेयर भूमि में रोपित किए गए पचास हजार पौधों और जयमोंहनी रेंज के जरलहवा 20 और चोरमरवाडीह 15 हेक्टेयर रोपावनी में रोपित पौधों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसान यहां के मौसम के हिसाब से आम, इमली, आंवला, नीम जैसे पेड़ खेतों की मेड़ पर लगाएं। अधिकाधिक पेड़ बारिश होने में मददगार होते हैं। इन पौधों की देखरेख भी करें।

इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ पीके सिंह, वन क्षेत्राधिकारी जयमोहनी मकसूद हुसैन, वन दरोगा ओंकार नाथ शुक्ला, वनदरोगा रिशू चौबे भी मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*