जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ के मुकुटधारी सिंह इंटर कॉलेज में छात्राओं को सिखाए गए सुरक्षा के गुण, अंजान लिंक पर क्लिक न करने की दी गई सलाह

चंदौली जिले में नौगढ़ तहसील के मुकुटधारी सिंह इंटर कॉलेज, केसार में मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को छात्राओं को आत्मरक्षा, नारी सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए गए।
 

पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा का जागरुकता अभियान

सीओ के नेतृत्व में चल रहा है महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

दिए गए आत्मरक्षा

नारी सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा के टिप्स

चंदौली जिले में नौगढ़ तहसील के मुकुटधारी सिंह इंटर कॉलेज, केसार में मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को छात्राओं को आत्मरक्षा, नारी सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए गए। इस अभियान के दौरान छात्राओं को न केवल उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया, बल्कि समाज में निर्भीक जीवन जीने के लिए प्रेरित भी किया गया।


इस दौरान थाना चकरघट्टा के उपनिरीक्षक महेंद्र तिवारी, एसआई सुरेश यादव और महिला कांस्टेबल राखी ने छात्राओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा के महत्व को समझाया। उपनिरीक्षक तिवारी ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन पर कॉल करें। उन्होंने कहा कि लड़कियों को अपने आसपास हो रहे असामाजिक व्यवहार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।  

co naugarh Tips to girls students


साइबर सुरक्षा पर जोर


महिला कांस्टेबल राखी ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए। उन्होंने सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करने और ऑनलाइन जानकारी को सुरक्षित रखने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 102, 108, 1098 की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक और अभिभावकों ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने अधिकारों के प्रति सजग होते हैं।

co naugarh Tips to girls students


छात्राओं में जागरूकता और आत्मविश्वास का संचार


छात्राओं ने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई और आत्मरक्षा व सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उन्हें निर्भीक जीवन जीने और समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करता है। यह कार्यक्रम न केवल एक पहल थी, बल्कि छात्राओं को आत्मनिर्भर और साहसी बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम भी था।



 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*